Bigg Boss 18: अदिति मिस्त्री के बाद इस कंटेस्टेंट का कटा शो से पत्ता, फैंस ने पहले ही लगा लिया था अनुमान

Bigg Boss 18 Double Eviction: रियलिटी शो बिग बॉस 18 में इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट घर से बेघर हुए हैं। अदिति मिस्त्री के बाद सलमान खान ने इस घरवाले को शो से बाहर का रास्ता दिखाया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए वो शाकींग नाम।

Bigg Boss 18 Double Eviction: कलर्स टीवी के फेमस विवादों से घिरा शो बिग बॉस 18 इन दिनों सुर्खियों में हैं। हर हफ्ते दर्शक शो के वीकेंड का वार वाले एपिसोड का इंतजार करते हैं ताकि वह सलमान खान को देख पाएं। साथ ही इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट घर से बाहर निकलेगा इस सवाल का जवाब भी वीकेंड का वार पर दर्शकों को मिलता है। शो से अदिति मिस्त्री के बाद एक और कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उस चौंका देने वाले कंटेस्टेंट का नाम।

Bigg Boss 18 Double Eviction Tajinder Bagga

सलमान खान के शो बिग बॉस 18 (Salman Khan) से इस बार एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो गए हैं। कल वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट में से एक अदिति मिस्त्री (Aditi Mistry) घर से बेघर हुईं क्यूंकी उनके घरवालों संग सबसे कम कनेक्शन थे। अदिति के बाद अब शो से तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Bagga) एलिमिनेट हो गए हैं। वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से कशिश कपूर, सारा अरफीन खान और तेजिंदर बग्गा के उपर खतरे की तलवार लटक रही थी। ऐसे में कम वोटस मिलने के कारण तेजिंदर बग्गा का सफर बिग बॉस 18 में खत्म हुआ। डबल इविक्शन में अदिति मिस्त्री और तेजिंदर बग्गा का नाम शामिल हुआ।

End of Feed