Shilpa Shirodkar Approached For Bigg Boss 18: कलर्स टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 18 जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। अपने सीजन 18 के साथ एक बार फिर मेकर्स लोगों को मिर्च मसाला दिखाने के लिए तैयार हैं। कल रात मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो रिलीज किया जिसमें सलमान खान ने बिग बॉस का नया कान्सेप्ट बताया। इस बार बिग बॉस कंटेस्टेंट का फ्यूचर बताएंगे, जिसे जान लोग काफी उत्सुक हैं। इस बीच खबर आई है की मेकर्स ने साउथ एक्टर महेश बाबू की साली शिल्पा शिरोडकर को शो ऑफर किया है, यहाँ पढिए पूरी जानकारी।
सलमान खान (Salman Khan) होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में मेकर्स ने अब साउथ इंडस्ट्री के बड़े एक्टर महेश बाबू की साली शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) को शो का ऑफर भेजा है। शिल्पा टीवी सीरियल और कई बॉलीवुड-साउथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरीटी काफी ज्यादा है दर्शकों के बीच अपनी एक्टिंग को लेकर। गोपी किशन, रघुवीर, किशन कनहिया, जैसी कई बॉलीवुड फिल्में कर चुकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की शिल्पा अपने स्टारडम के दम शो की ट्रॉफी अपने नाम करेगी या नहीं।
हालांकि अभी तक इन खबरों पर एक्ट्रेस और मेकर्स द्वारा कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। बात दें शो 6 अक्टूबर को टीवी पर दस्तक देगा, जिसके लिए मेकर्स ने अब तक निया शर्मा, नायरा बनर्जी, ऋत्विक धनजनी, धीरज धूपर जैसे बड़े कलाकारों को ऑफर भेजा है। इस बार शो में टीवी की हसीनाओं के साथ-साथ एक्टर्स का बोलबाला होने वाला है।
