Bigg Boss 18: घरवालों की याद में मानसिक संतुलन खो बैठीं Shrutika Arjun, लोगों ने कहा 'ओवरएक्टिंग की दुकान'...

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Mentally Breakdown: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 का कल रात प्रोमो जारी हुआ था जिसमें श्रुतिक अर्जुन घरवालों की याद में चीखती चिल्लाती हुई नजर आईं। यह देख फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Mentally Breakdown: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में इन दिनों फैंस और दर्शकों के बीच चर्चा में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट घर के अंदर होने के बाद भी बाहर विवादों का हिस्सा बने हुए हैं। घर में हमेशा ही नए झगड़ों से खूब कलेश होता है, हालांकि इन सब हथकंडों से कोई टीआरपी हाथ नहीं लग रही है। कल रात सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया था जिसमें घर जाने की जिद्द करते हुए श्रुतिका अर्जुन अपना मानसिक संतुलन कुछ देर के लिए खो देती है। यह देख फैंस अब श्रुतिका को खूब ट्रोल करते हुए मजाक उड़ा रहे हैं।

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Mentally Breakdown

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो में देखने को मिला था की श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) को अपने परिवार की याद आ रही होती है लेकिन तभी वह घर जाने की जिद्द करते हुए चीखने चिल्लाने लगती है। इस बीच चुम दरंग श्रुतिका को संभालते हुए नजर आईं पूरा तमाशा देख अन्य घरवाले भी टेंशन में आ गए थे। हालांकि इस सब हंगामे से पहले चुम और श्रुतिका की बहुत बुरी तरह लड़ाई हुई थी इस वजह से भी कंटेस्टेंट काफी स्ट्रेस में थी। इस पूरे तमाशे को देखते हुए अब फैंस श्रुतिका को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

End of Feed