टीवी मसाला

Bigg Boss 18 के घर में चीख-चीख कर रोती दिखाई दीं Shrutika Arjun, चुम दरंग ने भी खोया अपना आपा

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun and Chum Darang: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आ रहा है। जिसमें श्रुतिका अर्जुन और चुम दरंग घर में चीख-चीख कर रोटी दिखाई दे रही हैं। क्या कंटेस्टेंट को आने लागि है अपने घरवालों की याद? आइए पूरी रिपोर्ट देखें।

Image

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun and Chum Darang

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun and Chum Darang: सलमान खान और कलर्स टीवी का जाना-माना शो बिग बॉस 18 दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करके बैठा हुआ है। घर में कैद कंटेस्टेंट भी अपने शातिर दिमाग से गेम में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें की शो को कलर्स टीवी पर शुरू हुए 60 दिन से अधिक हो चुके हैं ऐसे में अब कंटेस्टेंट को अपने घरवालों की याद सताने लगी है। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के मेकर्स द्वारा साझा किए गए लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) और चुम दरंग (Chum Darang) चीख-चीख कर घर में रो रही हैं। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें श्रुतिका अर्जुन घर में चीख-चीख कर रो रही हैं। दूसरी तरफ चुम दरंग (Chum Darang) भी अपना आपा खोती नजर आ रही हैं। बिग बॉस 18 को शुरू हुए 60 दिन से अधिक हो चुके हैं यानि कंटेस्टेंट को घर में कैद हुए 2 महीने हो चुके हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट को अपने घरवालों की याद आना लाजमी है। प्रोमो में श्रुतिका (Shrutika Arjun) चीख-चीख कर रो रही हैं और घर जाने की बात बोल रही हैं। चुम दरंग भी सभी घरवालों को उनके सामने आ हट जाने को बोल रही हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की जज़्बातों के बवंडर में फंसे इन घरवालों की बिग बॉस कैसे मदद करते हैं।

इस बीच बताते चलें की इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 8 कंटेस्टेंट नॉमिनेटिड हैं। इस लिस्ट में अविनाश मिश्रा, श्रुतिका अर्जुन, तजिंदर बग्गा, सारा अरफीन खान, करण वीर मेहरा, कशिश कपूर, और विवियन डीसेना का नाम शामिल है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article