Bigg Boss 18 Contestant Update: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 लॉन्च होने से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। फिर एक बार अपने 18वें सीजन से लोगों को एंटेरटेन करने आने वाले हैं जिसके लिए जनता काफी उत्सुक हैं। इन दिनों मेकर्स कई टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स के घर का दरवाजा खटखटा चुके हैं कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल करने के लिए। इसी के साथ इस लिस्ट में अब एक और बॉलीवुड एक्टर का नाम जुड़ गया है जिनपर कुछ सालों पहले रेप का इल्हाम लगा था और वह इंडस्ट्री से गायब हो गए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उस बॉलीवुड एक्टर का नाम।
विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के मेकर्स ने भूल भुलैया जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके शाइनी आहूजा (Shiney Ahuja) को शो के लिए अप्रोच किया है। शो के फैन पेज बिग बॉस खबरी का दावा है की शाइनी को मेकर्स शो का हिस्सा बनाना चाहते हैं और दोनों के बीच बातचीत अभी चल रही है। हालांकि इस पर अब तक मेकर्स या एक्टर की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन यह खबर सुन लोगों का मानना है की शाइनी आहूजा इस शो से अपनी बिगड़ी छवि को सुधार सकते हैं।
शाइनी आहूजा एक समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री का चमकता सितारा थे लेकिन साल 2009 में उन पर अपनी नौकरानी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा। शाइनी को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में दोषी ठहराया गया। हालांकि जिस नौकरानी ने एक्टर पर इल्जाम लगाया था बाद में उसने अपना बयान पलट दिया था।
