Bigg Boss 18 में नाम बड़े और दर्शन छोटे निकला ये TV एक्टर, चौथे हफ्ते में हुआ घर से बेघर

Bigg Boss 18 4th Eviction: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 18 के इविक्शन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अब घर से एक पॉपुलर टीवी एक्टर की छुट्टी हो गई है जिसका अनुमान तो लोगों ने खुद सोशल मीडिया पर लगा लिया था, इस रिपोर्ट में जानिए नाम।

Bigg Boss 18 4th Eviction: सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। शो की शुरुआत हुए 3 हफ्ते बीत गए हैं और इस बीच 3 कंटेस्टेंट की घर से छुट्टी हो गई है। शो के चौथे नॉमिनेशन में कुल 7 लोगों का नाम शामिल था जिसमें से एक का पत्ता घर से घर कट गया है। दिवाली पर सलमान ने एक कंटेस्टेंट को अपने घर जश्न मनाने भेज दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर शो में किसका सफर खत्म हो गया है।

Bigg Boss 18: Shehzada Dhami Evicted From Salman Khan Show

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में इस हफ्ते शिल्पा शिरडोकर, शहजादा धामी। श्रुतिका अर्जुन, एलिस कौशिक, ईशा सिंह, अविनाश मिश्र और अरफीन खान नॉमिनेटेड थे। ऐसे में अब इन 7 कंटेस्टेंट में से शहजादा धामी का शो से पत्ता कट गया है। जी हाँ मुस्कान बामने, हेमा शर्मा और नायर बनर्जी के बाद बिग बॉस 18 से शहजादा धामी (Shehzada Dhami) चौथे एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट बन गए हैं। इस इविक्शन का अंदाजा लोगों ने पहले ही लगा लिया था और अब सोशल मीडिया पर इसे जायज इविक्शन बताया रहे हैं। लोगों का मानना है कि शहजादा धामी घर में ना ही कुछ कंटेंट दे रहे थे और काफी समय तक कैमरे के आगे से गायब दिखे।

End of Feed