Bigg Boss 18 Shehzada Dhami called Shilpa Shirodkar kamini: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। घरवाले भी अपने खेल से फैंस का दिल जीतने में लगे हुए हैं। लेकिन इन सबके बीच पिछले कुछ समय से बिग बॉस का घर जंग का मैदान बना हुआ है। शहजादा धामी (Shehzada Dhami) और एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) के बीच भी झगड़ा देखने को मिल चुका है। अब बीते एपिसोड में शहजादा धामी ने श्रुतिका से बात करते हुए शिल्पा शिरोडकर को लेकर बहुत सी बातें की हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Bigg Boss 18 Shehzada Dhami called Shilpa Shirodkar kamini
बिग बॉस 18 के बीते एपिसोड में शहजादा धामी ने श्रुतिका से बात करते हुए शिल्पा शिरोडकर के बारे में कई बातें कही हैं। शहजादा धामी ने कहा, “जो लोग दुश्मन लगते थे वो नहीं लग रहे हैं। जो लोग अपने थे वो दुश्मन लग रहे हैं।” इसके बाद शहजादा ने शिल्पा शिरोडकर को गंदी गाली देते हुए उन्हें "कामिनी" कहा और कहा कि वह "बहुत ज्यादा" टॉक्सिक हैं। हालांकि अब वीकेंड के वार को सलमान खान शहजादा की क्लास लगाते नजर आएंगे या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।
इसके अलावा बीते एपिसोड में चाहत और विवियन के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। विवियन ने चाहत से पूछा, “तुमने ये क्या किया है?” उसने जवाब दिया, “ये कपड़े नहीं उतरेंगे, मुझे इन्हें आज धोना है।” विवियन ने तभी कहा "इसे हटाना होगा” चाहत ने फिर चिल्लाते हुए कहा, “तुम किसी लड़की के कंटेनर को इस तरह नहीं छू सकते,” विवियन ने जवाब दिया, “चिल्लाओ मत। अपनी गलती मानिए।"
