Bigg Boss 18: ईशा सिंह को छोड़ इस कंटेस्टेंट के सपोर्ट में उतरे Shalin Bhanot, कहा 'वो करीबी दोस्त नहीं'...

Bigg Boss 18: टीवी एक्टर शालीन भनोट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बिग बॉस सीजन 18 के इस कंटेस्टेंट को समर्थन दिया। ईशा सिंह को छोड़ एक्टर ने इस कंटेस्टेंट को अपना सपोर्ट दिया जबकि वो उनके करीब भी नहीं है। इस रिपोर्ट में जानिए नाम।

Bigg Boss 18: सलमान खान फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 18' में इन दिनों घमासान युद्ध देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी को लेकर घमासान युद्ध छिड़ गया है। दिन पर दिन मेकर्स नए ट्विस्ट और टर्न्स लाकर दर्शकों का मनोरंजन करने से नहीं चूंक रहे हैं। इस बीच शो के एक कंटेस्टेंट को शालीन भनोट का समर्थ मिला है। बिग बॉस सीजन 16 के कंटेस्टेंट रह चुके शालीन भनोट ने ईशा सिंह को नहीं बल्कि किसी और घरवाले के सपोर्ट में उतरे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

bigg boss 18

वीडियो शेयर करते हुए टीवी एक्टर शालीन भनोट (Shalin Bhanot) कहते हैं कि विवियन डीसेना (Vivian Dsena) मेरे भले ही करीबी दोस्त नहीं हैं, ना ही करीबी सर्कल में हैं, जिसके साथ मैंने काम किया हो। हां मैं उनसे कई बार सोशिली मिला हूं लेकिन उससे ज्यादा कुछ नहीं। अभी तक जो भी मैंने बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में देखा है या विवियन का परत हो मुझे वो लड़का बहुत पसंद है। विवियन डीसेना एक बहुत रिसपेक्टेड पर्सन हैं जो गेम को बेहद ही अच्छे तरीके से खेल रहे हैं। मैं चाहते हूं कि आप सब विवियन डीसेना को सपोर्ट करें। विवियन इस शो की ट्रॉफी लेकर आएं, भगवान करें वो शो जीत जाएं।

End of Feed