Bigg Boss 18 Sara Arfeen Khan Points At Avinash Mishra Friendship With Alice-Eisha: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' का बीते दिन का एपिसोड काफी चर्चा में बना हुआ है। 'बिग बॉस 18' में बीते दिन टास्क की रेस से बाहर किये जाने के बाद सारा अरफीन खान ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने घर में तो तोड़फोड़ की ही, साथ ही अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और एलिस कौशिक पर भी हमला किया। सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) ने अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की जहां टी-शर्ट खींची तो वहीं ईशा सिंह के बाल तक खींच लिये। यहां तक कि सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) ने ईशा सिंह और एलिस कौशिक की अविनाश मिश्रा संग दोस्ती पर भी सवाल उठाया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: एकता कपूर ने नेशनल टेलीविजन पर लगाई विवियन डिसेना की क्लास, बोलीं 'मैंने लॉन्च किया घमंड कैसा'...
सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) ने ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और एलिस कौशिक की दोस्ती पर कहा कि इस लड़के को दो लड़कियों की जरूरत पड़ती है। सारा अरफीन खान, अविनाश के पास आकर बैठ गईं। वहीं जब ईशा और एलिस ने उन्हें उठाना चाहा तो सारा ने कहा, "तुम इसकी बेबी सिटिंग करना चाहती हो। बेचारी को इतनी चिंता है कि तुम अपने आपके लिए खड़े नहीं हो सकते हो।" सारा अरफीन खान तीनों के पीछे-पीछे किचन में भी गईं और बोलीं, "अरे नैपी तो बदल दो इसकी, बेचारा। दो लड़कियों की जरूरत है इसको।"
सारा अरफीन खान की बातों पर दर्शकों ने बजाई ताली
'बिग बॉस 18' में सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) का रवैया दर्शकों को भले ही गलत लगा, लेकिन उन्होंने इस बात पर तालियां बजाईं की ईशा सिंह, एलिस कौशिक और अविनाश मिश्रा को कर्मों का फल मिला। एक यूजर ने लिखा, "मैं सारा के शब्दों को सहीं नहीं ठहरा रही। लेकिन इन्हीं ईशा और एलिस ने चाहत को अरफीन के साथ लिंक किया था। करणवीर को गालियां दी थीं। तब उनको गलत नहीं लगा। अब सारा ने सही बोला तो बुरा लगा।"
सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) की बातों को सही ठहराते हुए दूसरे यूजर ने लिखा, "ये हर उस तंज के लायक है जो इसे मिल रहा है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "भले ही सारा ने हिंसा करके गलती की है। लेकिन ये चुगली गैंग इन बातों के लायक थी।"
