Bigg Boss 18 Sara Arfeen Khan Slammed By Kamya Punjabi: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 18' में बीते दिन टाइम गॉड टास्क हुआ, जिसमें सारा अरफीन खान ने चुम दरांग और अविनाश मिश्रा को स्की से हटाने की पूरी कोशिश की। लेकिन तभी करण वीर मेहरा आ गए और उन्होंने सारा अरफीन खान का हाथ पकड़कर उन्हें पीछे करने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान सारा अरफीन खान गिर गईं और बाद में उन्होंने करण वीर मेहरा पर धक्का देने का आरोप लगाया। साथ ही उन्हें पागल व साइको कहने के लिए सबसे माफी की भी मांग की। इन सभी मामलों पर अब एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने भी कमेंट किया है।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सारा अरफीन खान को जब विवियन डीसेना ने रोकने की कोशिश की थो तो एक्ट्रेस ने विवियन की भी टी-शर्ट खींची थी। इस टास्क से पहले भी सारा अरफीन खान कई बार करण वीर मेहरा और बाकी लोगों के साथ हिंसक हो चुकी हैं। ऐसे में काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने सारा अरफीन खान को आड़े हाथों लिया और अपने एक ट्वीट में लिखा, "अच्छा तो सारा ने विवियन डीसेना को भी मारा था और किसी ने कुछ नहीं कहा। तो क्या एक महिला का मर्द पर हाथ उठाना ठीक है। ये अबला नारी बनना बंद करो सारा अरफीन खान।"
काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) यहीं पर नहीं रुकीं। उन्होंने 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) फेम सारा अरफीन खान पर तंज कसते हुए एक और ट्वीट किया और लिखा, "सारा ने करण को भी मारा था। लेकिन वाह, न करण रोया और न ही विवियन।" बता दें कि इस मामले में अविनाश मिश्रा ने भी करण वीर मेहरा का साथ दिया था।
