Bigg Boss 18 Sara Arfeen Khan and Yamini Malhotra: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो बिग बॉस 18 दर्शकों का मनोरंजन करने में लगा हुआ है। मेकर्स शो में जान फूंकने के लिए नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। बीते वीकेंड के वार पर सलमान खान ने भी घरवालों की क्लास लगाते हुए शो में रोमांच बनाए रखा। अब मेकर्स ने आज बिग बॉस 18 का नया प्रोमो साझा किया है। जिसमें बिग बॉस के घर में एक चुड़ैल घुस आई है जो सबको डराती हुई दिखाई देती हैं। आइए टाइम की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के मेकर्स ने आज शो का नया प्रोमो साझा किया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि घर में सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) चुड़ैल की तरह अपना गेट-अप कर लेती हैं और घरवालों को डराने लगती हैं। घर की इस मौज-मस्ती में सारा अफ्रीन खान के साथ विवियन डीसेना, रजत दलाल और तजिंदर बग्गा मिले हुए होते हैं। यह चारों मिलकर घरवालों को डराने का प्लान बनाते हैं। सारा चुड़ैल की तरह सफेद कपड़े, खुले बाल और मुंह पर बहुत सारा मेकअप लगा लेती है। तजिंदर और सारा मिलकर सबसे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट यामिनी मल्होत्रा को डराते हैं।
सारा अरफीन खान को चुड़ैल के रूप में देख यामिनी मल्होत्रा पर चाहत पांडे के होश उड़ जाते हैं। यामिनी बहुत तेज चीखने लगती हैं। चाहत उन्हें शांत कराने की कोशिश करती हैं लेकिन यामिनी चुप नहीं हो पाती है। दूसरी तरफ ईशा सिंह भी यह देख डर जाती हैं। ऐसे में घर में आगे क्या माहौल होगा ये देखना दिलचस्प होने वाला है।
