Bigg Boss 18: तोड़फोड़ कर बुरा फंसीं सारा अरफीन खान, चुटकियों में बिग बॉस ने बाहर फेंक दिखाई औकात

Sara Afeen Khan evicted from Bigg Boss 18 House: बिग बॉस 18 का शो दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। अब सलमान खान के शो से बड़ी खबर सामने आ रही है की घर में तोड़-फोड़ करने के चलते सारा अफ्रीन खान को घर से बेघर कर दिया गया है।

Sara Afeen Khan evicted from Bigg Boss 18 House: कलर्स टीवी और सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं कर रहा है। घर में कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने फैंस को खुश करने के लिए साम, दाम, दंड, भेद का इस्तेमाल करने में लगे हैं। इसके साथ बिग बॉस के मेकर्स भी शो को दिलचस्प बनाने के लिए नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। अब बीते दिन के एपिसोड में हमने देखा था की बिग बॉस ने विवियन डीसेना को घर के सदस्यों को नॉमिनेट करने की पावर दि थी। जिसमें अभिनेता ने सारा अरफीन खान को भी नॉमिनेट किया था। लेकिन नॉमिनेशन के तुरंत बाद सारा अरफीन खान गुस्से से लाल पीली हुईं और उन्होंने घर में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। साथ ही गुस्से में उन्होंने विवियन पर सामने फेंक अटैक भी किया। हालांकि अब एक रिपोर्ट सामने आ रही जिसके मुताबिक सारा अरफीन खान बिग बॉस 18 के घर से बेघर हो गई हैं। आइए देखते हैं।

Sara Afeen Khan evicted from Bigg Boss 18 House

Sara Afeen Khan evicted from Bigg Boss 18 House

बिग बॉस 18 के घर से एक ताजा रिपोर्ट सामने आ रही है जिसके मुताबिक सारा अरफीन खान घर से बेघर हो गई हैं। बता दें की बीते एपिसोड में सारा अरफीन खान ने घर ने काफी तोड़-फोड़ की थी। यहाँ तक की उन्होंने विवियन पर भी हमला किया था। जिसके बाद फैंस ने सारा अरफीन खान के घर से बेघर करने की मांग की थी। दर्शकों का कहना था की "सारा अरफीन खान का दिमाग ठीक नहीं है।" उनका माइन्ड खराब है। एक अन्य यूजर ने लिखा "इन्होंने ने तो देवोलीना भट्टाचार्य कय याद दिला दी है।"

End of Feed