Bigg Boss 18: एक नहीं दो कंटेस्टेंट को बाहर निकालेंगे Salman Khan, वीकेंड का वार में तड़का लगाएंगे ये दिग्गज

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Updates: बिग बॉस सीजन 18 का आने वाला वीकेंड का वार काफी ज्यादा मजेदार होने वाला है। इस बार शो को और भी ज्यादा चटपटा बनाने के लिए दो कॉमेडियन और दो रैपर-सिंगर घर गेस्ट के तौर पर एंट्री लेने वाले हैं। सिर्फ यही नहीं एलिमिनेशन को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Updates: बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार वाले एपिसोड का दर्शक पूरे हफ्ते इंतजार करते हैं। सलमान खान को कंटेस्टेंट की क्लास लेते देख दर्शकों का खूब मनोरंजन होता है। जान को खतरा होने के बावजूद भी सलमान लगातार शो और अपने फैंस के लिए शूटिंग कर रहे हैं। इस वीकेंड का वार को लेकर कई अपडेट्स सामने आई है जिसमें एक नहीं चार लोग गेस्ट के तौर पर घर में एंट्री लेंगे। इसी के साथ एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट घर से बेघर होंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी अपडेट।

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Updates

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के वीकेंड का वार में सभी को हंसाने कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी घर में एंट्री लेंगे। दोनों की जोड़ी दर्शकों और कंटेस्टेंट के साथ-साथ सलमान खान के भी हंसी से पेट दर्द करेंगे। साथ ही हसल 3 को प्रमोट करने सिंगर-रिप रफ्तार और इक्का भी नजर आएंगे। शो की टीआरपी में उछाल लाने के लिए मेकर्स ने वीकेंड का वार एपिसोड में इतने बड़े बदलाव किए। साथ ही इस बार शो में डबल इविक्शन होने वाला है यानी एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट घर से बेघर होंगे।

End of Feed