Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा को फटकार लगाना पड़ा सलमान खान को भारी, फैंस ने लगाई भाईजान की क्लास

Bigg Boss 18: रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में इस वीकेंड का वार में सलमान खान के करण वीर मेहरा को फटकार लगाई। सिर्फ यही नहीं कंटेस्टेंट को घमंडी तक कह डाला। अब इसी को देखते हुए फैंस कंटेस्टेंट के सपोर्ट में सलमान खान को सोशल मीडिया पर फटकार लगा रहे हैं।

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी का धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' ने छोटे परदे पर तूफान मचा रहा है। 'बिग बॉस 18' अब अपने फिनाले वीक से ज्यादा दूर नहीं है। ये देखते हुए कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सीजन 18 की ट्रॉफी को अपने घर ले जाएगा। इस बीच वीकेंड का वार में सलमान खान के करण वीर मेहरा को फटकार लगाई। हालांकि सोशल मीडिया पर हाल देख ऐसा लग रहा है कि फैंस को सलमान की ये बात पसंद नहीं आई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर।

Bigg Boss 18

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) का गुस्सा करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) पर बरसा। इस दौरान भाईजान ने करण वीर मेहरा को सिर्फ घमंडी नहीं बल्कि चुम दरांग कि तरफ से वूमेन कार्ड खेलना का भी आरोप लगाया। जब सलमान करण को फटकार लगा रहे थे कोने में बैठे अविनाश और ईशा हंस रहे थे। बस अब यही सब देख फैंस भाईजान की क्लास सोशल मीडिया पर लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'करण को नीचा दिखाने के लिए निर्माताओं द्वारा गढ़ी गई झूठी कहानी इस वीडियो में देखी जा सकती है। जीत का हकदार करणवीर।'

End of Feed