टीवी मसाला

Bigg Boss 18: मां की आंखों में धूल झोंक आशिकी लड़ा रही थीं चाहत पांडे? अब सलमान खान ने खोली पोल

Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 18' का एक नया प्रोमो जारी हुआ है। आज वीकेंड का वार पर सलमान खान कंटेस्टेंट चाहत पांडे की डेटिंग लाइफ को लेकर खुलासा करेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए शो का ये मजेदार प्रोमो।

Image

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Promo: कलर्स टीवी का कंट्रोवर्सी से लबा लब भरा शो बिग बॉस 18 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में फैमली वीक के मुताबिक कंटेस्टेंट्स के परिवारवाले घर में कदम रखते हैं। घरवालों के आते ही इमोशनल के साथ-साथ कुछ नया तमाशा भी देखने को मिला। ऐसे में मेकर्स ने सुर्खियां बटोरने के लिए कोई कर नहीं छोड़ी। इस बीच मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो से जुड़ा एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान कंटेस्टेंट चाहत पांडे की डेटिंग लाइफ से पर्दा उठा रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि इस वीकेंड का वार में सलमान खान के गुस्से का शिकार चाहत पांडे (Chahat Pandey) होंगी। प्रोमो में सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स और घरवालों को एक तस्वीर दिखाते हैं, चाहत पांडे के साइड में एक रखा हुआ जिसमें 5 ईयर एनिवर्सी और आई लव यू लिखा हुआ है। सलमान कहते हैं कि चाहत आपकी मां ने आपको एक कैरिक्टर सर्टिफिकेट दे दिया। उसके बाद हमारी नासा वाली टीम यानी मेकर्स ने भी काम शुरू कर दिया। है तो है नहीं है तो नहीं है।

यह सुन अविनाश भी चाहत से कहते हैं कि चाहत फोटो देख सब सेट पर जानते हैं। चाहत पांडे ये सब देख घबरा जाती हैं और अविनाश को फिर एक बार सच बताने से मना कर देती हैं। बता दें फैमली वीक के दौरान चाहत पांडे की मम्मी घर में आई थीं, इस दौरान उन्होंने अविनाश मिश्रा पर कई लांछन लगाए। कंटेस्टेंट ने अपनी मां को ये तक कहा था कि अविनाश एक लड़कीबाज है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article