Bigg Boss 18 Rithvik Dhanjani Breaks Silence On Entering In Salman Khan Show: कलर्स का धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सलमान खान के दमदार शो 'बिग बॉस 18' को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं और अभी तक कई सितारों का नाम भी इससे जुड़ चुका है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है, क्योंकि प्रोमो को देख लोगों का मानना है कि इस बार शो में कुछ नया देखने को मिलेगा। वहीं इन सबके बीच 'बिग बॉस 18' से टीवी के मशहूर एक्टर ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) का नाम भी जुड़ा था। उन्हें लेकर लगातार खबर आ रही थी कि वह शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि अब इस मामले पर खुद ऋत्विक धनजानी ने चुप्पी तोड़ी है।
ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में आने की बात से पर्दा उठाया है। ऋत्विक धनजानी ने बताया कि बिग बॉस 18 में उनकी कोई भी दिलचस्पी नहीं है। ऋत्विक धनजानी ने 'बिग बॉस 18' पर चुप्पी तोड़ते हुए लिखा, "गलत खबर!! मैं इस चीज में बिल्कुल भी रुचि नहीं रखता हूं। कई काम मेरे पास आने वाले हैं और मैं भी चाहता हूं कि चीजें ऐसी ही चलें। मीडिया से अनुरोध करता हूं कि गलत हेडलाइन्स के साथ मेरा नाम न जोड़ें। यहां चर्चा करने के लिए और भी अच्छे मुद्दे मौजूद हैं।"
बता दें कि ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) काफी लंबे समय से किसी भी रियलिटी शो या डेली सोप में नजर नहीं आए हैं। ऐसे में लोग उन्हें 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में देखने की इच्छा जता रहे थे। लेकिन अब खुद ऋत्विक ने ही 'बिग बॉस 18' की खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया है।" वहीं बिग बॉस 18 की बात करें तो इसका ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर को होगा।
