Bigg Boss 18: टास्क में संचालक बन रजत दलाल ने दिखाई दादागिरी, लाख चेतावनी के बाद भी दिग्विजय संग हुए हिंसक

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Digvijay Singh Rathee Fight In Time God Task: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में टाइम गॉड के लिए फिर एक टास्क होने वाला है, जिसमें रजत दलाल संचालक बनेंगे। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टास्क के चक्कर में दिग्विजय और रजत लड़ते नजर आए।

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Digvijay Singh Rathee Fight In Time God Task: सलमान खान के धमाकेदार और चर्चित शो 'बिग बॉस 18' में गेम का रुख दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। शो में जब भी कोई टास्क होता है तो घरवालों के बीच लड़ाई होनी तय रहती है। बीते दिन भी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में नए टाइम गॉड के लिए पेंटिंग टास्क हुआ, जिसमें दो गुटों के बीच जमकर लड़ाइयां हुईं। हैरत की बात तो यह है कि अंत में सभी घरवालों को पूरा लिविंग एरिया तक साफ करना पड़ा। वहीं आज के एपिसोड में एक बार फिर से टाइम गॉड बनने के लिए टास्क होगा, जिसमें कंटेस्टेंट्स फल चुराकर अपने पसंदीदा दावेदार की झोली में डाल सकते हैं। इस टास्क में रजत दलाल सिक्योरिटी गार्ड यानी संचालक बने। लेकिन टास्क के बीच ही रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी की लड़ाई हो गई।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फल चुराने के लिए कंटेस्टेंट्स मशक्कत करते नजर आए। वहीं दूसरी ओर टास्क के बीच ही रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी भिड़ गए। 'बिग बॉस 18' के टास्क के लिए बिग बॉस कहते हैं कि जिस भी दावेदार की टोकरी में सबसे ज्यादा फल होंगे, वो बन जाएगा टाइम गॉड। टास्क में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) फल छुपा लेते हैं, करण वीर मेहरा उनसे मांगते हैं और कहते हैं कि दोस्ती का फल दिखा दे। लेकिन विवियन डीसेना उन्हें इंकार कर देते हैं और कहते हैं कि तेरे नसीब में है ही नहीं। जो छल करता है, उसके नसीब में फल नहीं होता। विवियन डीसेना की बात पर शिल्पा शिरोडकर जवाब देती हैं कि जो समीकरण करते हैं, केवल उन्हीं के नसीब में फल होता है।

End of Feed