Bigg Boss 18: कलर्स टीवी का मशहूर विवादों में रहने वाला शो बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। घर में ट्रॉफी हथियाने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच रोज महाभारत छिड़ी रहती है। घर में इन दिनों टाइम गॉड की गद्दी पर बैठने के लिए घरवालों के बीच मुकाबला हो रहा है। पिछले हफ्ते टाइम गॉड बन अविनाश मिश्रा ने घर में खूब बवाल काटा। इस बीच सोशल मीडिया पर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह से जुदा एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों कंटेस्टेंट एक दूजे को किस करते हुए नजर आए।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) की नजदीकियाँ दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। दोनों ने कई बार जमाने के आगे एक दूजे को लेकर दिल का हाल बयां किया है। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक दूजे के साथ लिपलॉक करते हूर नजर आए। यह वीडियो तब का है जब वीकेंड का वार में अविनाश और ईशा एक दूजे के साथ समय बिता रहे थे। दोनों की ये लिपलॉक वीडियो को देख दर्शक काफी ज्यादा हैरान है। लेकिन बता दें यह वीडियो नकली है, एआई का इस्तेमाल कर किसी ने डीपफेक वीडियो बनाया है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ इससे पहले एडीन रोज और करणवीर मेहरा की भी डीपफेक वीडियो बन चुका है। इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए रजत दलाल, करणवीर मेहरा, यामिनी मल्होत्रा, शिल्पा शिरडोकर, दिग्विजय राठी, श्रुतिका अर्जुन और चुम दरांग नॉमिनेटेड हैं। पिछले हफ्ते घर से तजिंदर बग्गा एलिमिनेट हो गए हैं।
