टीवी मसाला

Bigg Boss 18: टास्क में संचालक बन रजत दलाल ने दिखाई दादागिरी, लाख चेतावनी के बाद भी दिग्विजय संग हुए हिंसक

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Digvijay Singh Rathee Fight In Time God Task: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में टाइम गॉड के लिए फिर एक टास्क होने वाला है, जिसमें रजत दलाल संचालक बनेंगे। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टास्क के चक्कर में दिग्विजय और रजत लड़ते नजर आए।

Image

'बिग बॉस 18' में दिग्विजय सिंह राठी और रजत दलाल के बीच हुई लड़ाई

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Digvijay Singh Rathee Fight In Time God Task: सलमान खान के धमाकेदार और चर्चित शो 'बिग बॉस 18' में गेम का रुख दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। शो में जब भी कोई टास्क होता है तो घरवालों के बीच लड़ाई होनी तय रहती है। बीते दिन भी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में नए टाइम गॉड के लिए पेंटिंग टास्क हुआ, जिसमें दो गुटों के बीच जमकर लड़ाइयां हुईं। हैरत की बात तो यह है कि अंत में सभी घरवालों को पूरा लिविंग एरिया तक साफ करना पड़ा। वहीं आज के एपिसोड में एक बार फिर से टाइम गॉड बनने के लिए टास्क होगा, जिसमें कंटेस्टेंट्स फल चुराकर अपने पसंदीदा दावेदार की झोली में डाल सकते हैं। इस टास्क में रजत दलाल सिक्योरिटी गार्ड यानी संचालक बने। लेकिन टास्क के बीच ही रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी की लड़ाई हो गई।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फल चुराने के लिए कंटेस्टेंट्स मशक्कत करते नजर आए। वहीं दूसरी ओर टास्क के बीच ही रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी भिड़ गए। 'बिग बॉस 18' के टास्क के लिए बिग बॉस कहते हैं कि जिस भी दावेदार की टोकरी में सबसे ज्यादा फल होंगे, वो बन जाएगा टाइम गॉड। टास्क में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) फल छुपा लेते हैं, करण वीर मेहरा उनसे मांगते हैं और कहते हैं कि दोस्ती का फल दिखा दे। लेकिन विवियन डीसेना उन्हें इंकार कर देते हैं और कहते हैं कि तेरे नसीब में है ही नहीं। जो छल करता है, उसके नसीब में फल नहीं होता। विवियन डीसेना की बात पर शिल्पा शिरोडकर जवाब देती हैं कि जो समीकरण करते हैं, केवल उन्हीं के नसीब में फल होता है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में प्रोमो में आगे दिखाया गया कि ईशा सिंह दिग्विजय सिंह राठी के हाथ से फल छीनने की कोशिश करती हैं और उन्हें धक्का भी मारती हैं। लेकिन रजत दलाल कहते हैं कि मैं संचालक हूं, मैं तय करूंगा। वो दिग्विजय सिंह राठी को डिस्क्वालिफाई करने की धमकी तक देते हैं। इसके बाद दोनों की गहमा-गहमी शुरू हो जाती है। दिग्विजय सिंह राठी, रजत दलाल को ये तक कह देते हैं कि ये सब हरकतें बाहर दिखाना, तेरी तरह सोशल मीडिया की लड़ाई नहीं लड़ता मैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article