Bigg Boss 18: रजत दलाल के हाथ में ट्रॉफी देखना चाहती है ये TV हसीना, बोली- पूरा जाट समुदाय तुम्हारे साथ है

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Gets Support From Pavitra Punia: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में हर एक कंटेस्टेंट दर्शकों का पसंदीदा बनने की कोशिश कर रहा है। वहीं हाल ही में कंटेस्टेंट रजत दलाल को एक टीवी हसीना का समर्थन मिला है, जिसने वीडियो शेयर कर जाहिर किया कि पूरा जाट समुदाय भी उनके साथ है।

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Gets Support From Pavitra Punia: टीवी के धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 18' में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है। गेम में आगे निकलने के लिए हर कोई दांव-पेंच लगा रहा है। चाहे फिर इसके लिए उन्हें दोस्ती कुर्बान करनी पड़े या फिर दुश्मन के साथ मीठी बातें करनी पड़ें। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को लेकर टीवी और बॉलीवुड स्टार्स भी खूब सतर्क दिखाई दे रहे हैं और लगातार अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने वीडियो शेयर कर रजत दलाल को अपना समर्थन दिया है। पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) ने बताया कि उन्हें रजत दलाल पर काफी गर्व महसूस होता है।

'बिग बॉस 18' में रजत दलाल को मिला इस टीवी हसीना का सपोर्ट

End of Feed