Bigg Boss 18 Rajat Dalal Digvijay Singh Rathee Heated Arguements: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में सभी दर्शक अपनी गेम दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। वे गेम में आगे बढ़ने के साथ-साथ दर्शकों को इंप्रेस करने की भी पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। 'बिग बॉस' के कई सीजन में देखा गया है कि गेम के चक्कर में दोस्ती की बलि चढ़ जाती है। ऐसा ही हाल इस सीजन में भी दिखाई दिया। दरअसल, 'बिग बॉस 18' में रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी का भाईचारा चार दिन में ही खत्म हो गया। गेम और ड्यूटीज के चक्कर में दोनों की दोस्ती धरी की धरी रह गई। यहां तक कि दिग्विजय सिंह ने ये भी आरोप लगाया कि रजत दलाल उन्हें टाइम गॉड के रूप में देखकर बौखला गए हैं।
यह भी पढ़ें: OMG!! Bigg Boss 18 के घर में घुस आई लंबे बालों वाली चुड़ैल, अजीबो-गरीब हरकतें देख यामिनी के उड़े तोते
'बिग बॉस 18' के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि रजत दलाल ने ड्यूटीज करने से साफ इंकार कर दिया। वह दिग्विजय सिंह राठी से कहते नजर आए, "मेरे हाथ से काम मैं तब करूंगा, जब मैं सबका खाना बनाऊंगा। मैं मेरे हिसाब से काम करूंगा, किसी और के हिसाब से नहीं करूंगा।" उनकी बात पर दिग्विजय राठी ने चाहत को आवाज लगाई और कहा कि 12 लोगों का खाना बना दो। इसपर रजत दलाल ने कहा, "जो ड्यूटी दी गई है, वो नहीं करूंगा अगर खाना सबका साथ नहीं बना तो।" इसपर दिग्विजय सिंह राठी ने कहा कि दो दिन बाद आंख खुली है।
'बिग बॉस 18' में रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी की बहस यहीं नहीं रुकी। रजत दलाल ने नए टाइम गॉड पर तंज कसते हुए कहा, "अभी तक मैं अपना समझकर कर रहा था। बहुत चंट आदमी है भाई तू बहुत चंट।" उनके जवाब में दिग्विजय सिंह राठी ने कहा, "बिल्कुल भाई तू भी चंट है मैं भी चंट हूं।" उन्हें ताना मारते हुए दिग्विजय सिंह राठी ने कहा, "तु आया था सफाई लेने, तू आया था बयान मांगने, मैं नहीं आता। मेरी इच्छा ही नहीं है तेरे से बात करने की।" इसपर दिग्विजय सिंह राठी ने जवाब दिया कि मत कर चुप हो जा ना। लेकिन दिग्विजय सिंह राठी का ये तरीका रजत को पसंद नहीं आया।
दिग्विजय सिंह राठीा ने 'बिग बॉस 18' में रजत दलाल को ताना मारा। उन्होंने कहा, "तेरी ही जली हुई है, तू ही बौखलाया हुआ दिख रहा है।" इसपर रजत दलाल ने जवाब दिया, "मैं जला हुआ हूं, मैं बौखलाया हूं। एक रात पहले भाई बोल दो, टास्क से पहले भाई बना लो। तू मेरे मन में रहेगा, लेकिन मैं तुझसे दूरी बनाकर रखूंगा।"
