Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले पूरा हो गया है। सलमान खान (Salman Khan) ने टीवी एक्टर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के हाथ बिग बॉस 18 की ट्रॉफी थमा दी है। दिलचस्प बात यह है कि विवियन डिसेना फर्स्ट रनरअप और रजत दलाल ने दूसरे रनरअप रहे हैं। जबकि फिनाले से पहले रजत और विवियन के बीच कड़ी टक्कर की खबरें सामने आ रही थीं। सितारों से सजे ग्रैंड फिनाले के बाद, रजत दलाल घर से बाहर निकलने के बाद टेली टॉक/ज़ूम के साथ बातचीत करते हुए नजर आए हैं। अपनी नो-फिल्टर्ड चैट में, रजत ने एल्विश यादव से मिले सपोर्टपर रिएक्ट किया है। सिर्फ इतना ही नहीं रजत ने करण वीर मेहरा के ट्रॉफी जीतने को लेकर भी अपनी राय रखी है। यहां उनके इंटरव्यू पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Emergency Movie Box Office Collection Day 3: पहले वीकेंड में ही निकल गई कंगना रनौत स्टारर की हेकड़ी, कलेक्शन रहा बेकार
क्या एल्विश के चलते बिगड़ी रजत दलाल की गेम?
इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन के दौरान, एल्विश यादव ने घोषणा की थी कि अगर उनके फेवरेट बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट, रजत दलाल फिनाले जीतते हैं, तो वह अपने फैंस को 101 आईफोन 16 प्रो मैक्स डिवाइस देंगे। उन्होंने अपने फैंस को ज्यादा से ज्यादा फोन से रजत के लिए वोट करने और उन्हें स्क्रीनशॉट भेजने के लिए कहा। इसके साथ ही एल्विश, मीडिया इन्ट्रैक्शन के लिए बिग बॉस घर में भी नजर आए थे। जहां उन्होंने, बिग बॉस मेकर्स और मीडिया के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया था। कई लोगों को लगता है कि इसी वजह से रजत, ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं।
इसपर रजत ने कहा, 'हम घर के अंदर थे, और वोटिंग कैसे हो रही है इसकी जानकारी नहीं है। मैं कही गई बातों पर यकीन नहीं करता। मैं उन बातों पर यकीन नहीं करता जो लोगों द्वारा बताई जा रही हैं। अगर मैं कुछ होता देखूंगा तो उस पर भरोसा करूंगा। एल्विश ने वोटिंग के बारे में कभी कुछ नहीं कहा। मैं घर के अंदर अच्छे तरीके से था और मुझे नहीं पता था कि घर के बाहर क्या हो रहा है। अब जो कुछ भी हुआ है वह हो गया है। हम इसमें कुछ नहीं कर सकते।'
