Bigg Boss 18 खत्म होते ही रजत दलाल ने करण और चुम दरांग के रिश्ते की खोली पोल, बातों-बातों में कहा 'नकली'

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Calls Karan Veer Mehra And Chum Darang Relationship Fake: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा और चुम दरांग की दोस्ती ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों का रिश्ता खूब चर्चा में रहा। वहीं अब रजत दलाल ने इस रिश्ते को 'नकली' बता दिया है।

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Calls Karan Veer Mehra And Chum Darang Relationship Fake: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में सभी सितारों ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा और चुम दरांग की बॉन्डिंग को खूब पसंद किया गया था। यहां तक कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) खत्म होने के बाद भी चुम दरांग और करण वीर मेहरा से उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया। यहां तक कि करण वीर मेहरा को 'बिग बॉस 18' में चुम दरांग से अपने दिल की बात कहते हुए भी सुना गया था। लेकिन शो के ही दूसरे कंटेस्टेंट रजत दलाल (Rajat Dalal) ने चुम दरांग और करण वीर के रिश्ते को 'नकली' बताया है। उन्होंने पैपराजियों संग बातचीत के दौरान चुम और करण के रिश्ते से पर्दा उठाया।

करण वीर मेहरा और चुम दरांग के रिश्ते पर रजत दलाल ने तोड़ी चुप्पी

End of Feed