टीवी मसाला

Bigg Boss 18: पंजाबी सिंगर नूर चहल को ऑफर हुआ 'बिग बॉस 18', बगैर देर किये 'सुरमेदानी' फेम ने दिखाया ठेंगा

Noor Chahal Punjabi Singer Rejects Bigg Boss 18: टीवी पर जल्द ही सलमान खान के धाकड़ शो 'बिग बॉस 18' की एंट्री होने वाली है। इसके लिए अभी तक कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है। हाल ही में 'बिग बॉस 18' के लिए पंजाबी सिंगर नूर चहल का नाम भी सामने आया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है।

Image

'बिग बॉस 18' को नूर चहल ने दिखाया ठेंगा

Noor Chahal Punjabi Singer Rejects Bigg Boss 18: टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 18' की जल्द ही छोटे पर्दे पर एंट्री होने वाली है। 'बिग बॉस 18' के लिए मेकर्स जोरों-शोरों पर तैयारी कर रहे हैं और अभी तक कई सितारों के नाम भी सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में शोएब इब्राहिम से लेकर अनिरुद्ध आचार्य तक का नाम शामिल है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को जबरदस्त बनाने के लिए मेकर्स हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं हाल ही में सीरियल के लिए पंजाबी सिंगर नूर चहल (Noor Chahal) का नाम भी सामने आया है। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि नूर चहल और उनकी टीम ने पलभल में ही सलमान खान के शो को ठेंगा दिखा दिया है।

नूर चहल (Noor Chahal) ने अपने कई गानों से लोगों का खूब दिल जीता है। उनके हिट सॉन्ग्स में 'सुरमेदानी' भी शामिल है। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के मेकर्स ने नूर चहल को अप्रोच किया था। लेकिन उन्होंने 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनने से साफ मना कर दिया। नूर चहल की टीम का कहना है कि वह अभी अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देना चाहती हैं। नूर चहल अपकमिंग फिल्मों और गानों की तैयारी में लगी हुई हैं और इसलिए वह 'बिग बॉस 18' का हिस्सा नहीं बन सकती हैं। नूर चहल की टीम के मुताबिक, सिंगर को अभी अपनी सिंगिंग और एक्टिंग स्किल पर ध्यान देना है।

इस हसीना ने भी 'बिग बॉस 18' को दिखाया ठेंगा

बता दें कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) कोनूर चहल (Noor Chahal) के अलावा सुरभि ज्योति ने भी ठेंगा दिखाया। सुरभि ज्योति का कहना है कि वह एक एक्ट्रेस हैं और किसी प्रतियोगिता वाले शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं। उनके अलावा अनिरुद्ध आचार्य ने भी 'बिग बॉस 18' से दूर से हाथ जोड़ लिये।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article