टीवी मसाला

Bigg Boss 18 Promo: कंटेस्टेंट का बाप बनकर आ रहा है ये TV एक्टर, सलमान को भी रहना होगा बचकर

Bigg Boss 18 4th Confirm Contestant: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 का आगाज होने से पहले मेकर्स फैंस के बीच लगातार प्रोमो शेयर कर रहे हैं। इस बीच एक और प्रोमो शेयर करते हुए घर में जाने वाले चौथे कंटेस्टेंट के राज से पर्दा उठ चुका है, जानिए नाम इस रिपोर्ट में।

Image

Bigg Boss 18 4th Confirm Contestant Vivian Dsena

Bigg Boss 18 4th Confirm Contestant: कलर्स टीवी का शो बिग बॉस 18 को शुरू होने में अब कुछ ही दिन और घंटे बचे हैं। हर कोई शो के प्रेमियर को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस बार भी 18वें सीजन को सलमान खान ही होस्ट कर कंटेस्टेंट की क्लास लगाएंगे। शो शुरू होने से अब कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने दर्शकों के बीच बज बनाने के लिए प्रोमो रिलीज करना शुरू कर दिए हैं। हाल ही में मेकर्स ने शो में आने वाले चौथे कन्फर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट से पर्दा उठाया दिया है, जानिए एक्टर का नाम इस रिपोर्ट में।

सलमान खान (Salman Khan) द्वारा किया जाने वाला शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के शुरू होने का इंतजार खत्म होने वाला है। इस बीच मेकर्स ने अपने घर में लाने वाले चौथे कंटेस्टेंट का प्रोमो शेयर किया है। यह और कोई नहीं बल्कि टीवी एक्टर विवयन डिसेना (Vivian Dsena) है, जो प्यार की एक कहानी, मधुबाला और शक्ति जैसे कई सीरियल में नजर आ चुके हैं। प्रोमो में अपना परिचय देते हुए एक्टर कहते हैं कि कलर्स का बेटा हूं और अब बिग बॉस में आ रहा हूं, सबका बाप बनने। हालांकि प्रोमो में चेहरा नहीं दिखाया लेकिन दर्शकों ने अंदाज लगाते हुए विवियन को पहचान लिया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि विवयन को कई बार शो ऑफर हो चुका था लेकिन अब वह 18वें सीजन को करने के लिए। एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो विवियन की दूसरी शादी को लेकर खबर आ रही थी की नूरन और उनके बीच ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि इन सब पर एक्टर का कोई बयान सामने नहीं आया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article