टीवी मसाला

Bigg Boss 18: समय का पहिया घुमाकर कंटेस्टेंट्स की नीयत परखेंगे बिग बॉस, सलमान के शो में होगा 'टाइम का तांडव'

Bigg Boss 18 Promo Release Salman Khan Wins Heart With Swag: टीवी पर जल्द ही धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस' के 18वें सीजन की शुरुआत होने वाली है। खास बात तो यह है कि शो से जुड़ा धाकड़ प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसमें सलमान खान टाइम के तांडव के बारे में बताते दिखे।

Image

'बिग बॉस 18' का धाकड़ प्रोमो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 Promo Release Salman Khan Wins Heart With Swag: कलर्स टीवी के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' की शुरुआत होने वाली है। शो को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है, वहीं अभी तक कई बड़े सितारों के नाम भी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़ चुके हैं। खास बात तो यह है कि 'बिग बॉस 18' का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसने दर्शकों के उत्साह को चार गुणा बढ़ा दिया है। 'बिग बॉस 18' के प्रोमो वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) बताते नजर आए कि इस बार बिग बॉस कंटेस्टेंट्स का फ्यूचर देखेंगे, साथ ही उनकी नीयत भी परखेंगे।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में सलमान खान कहते नजर आए, "ये आख देखती भी थी और दिखाती भी थी। लेकिन अब खुलेगी ऐसी आंख, लिखा जाएगा इतिहास, देखेगी ये आने वाला कल। होगा विज्ञान का प्रलय, खुलेगी स्वयं काल की आग। ये देखेगी हर साजिश जो कल बिखरेगी, ये जानेगी हर नीयत जो कल बिगड़ेगी। इस साल बिग बॉस जानेंगे कंटेस्टेंट्स का फ्यूचर।" 'बिग बॉस 18' के प्रोमो वीडियो में सलमान खान कहते नजर आए कि इस सीजन टाइम का तांडव होने वाला है।

'बिग बॉस 18' का होगा इस दिन ग्रैंड प्रीमियर

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो के साथ-साथ मेकर्स ग्रैंड प्रीमियर की भी जानकारी दी। प्रोमो वीडटियो के मुताबिक, शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर की रात 9 बजे होगा। बता दें कि 'बिग बॉस 18' में सलमान खान को बतौर होस्ट देख फैंस भी खुश नजर आए। कुछ लोगों ने इस प्रोमो को बेस्ट भी बताया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article