Bigg Boss 18 new promo will be released this weekend: सलमान खान (Salman Khan) और कलर्स टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस को लेकर फिर एक बार खबरें तेज हो गईं हैं। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद से ही फैंस बेसब्री से बिग बॉस 18 का इंतजार कर रहे थे और अब यह शो जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। अभी कुछ दिन पहले मेकर्स ने बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) की आँख वाला पहला प्रोमो रिलीज किया था। अब टाइम्स नाउ/टेली टॉक ने बिग बॉस 18 के बारे में अधिक जानने के लिए टीम से संपर्क किया। आइए टाइम्स कि इस खास रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। फैंस इसके हर नए सीजन का पलके बिछाए इंतजार करते रहते हैं। अब टाइम्स नाउ/टेली टॉक ने बॉग बॉस 18 (Bigg Boss 18) की टीम से खास संपर्क किया और शो के बारे में अधिक जानकारी सामने लाने की कोशिश की। अब रिपोर्ट के मुताबिक खबर है कि इस हफ्ते के वीकेंड पर मेकर्स सलमान खान को दिखाते हुए नया प्रोमो रिलीज करेंगे।
सोर्स के मुताबिक बिग बॉस 18 जल्द ही टीवी पर दस्तक देने के लिए पूरे तरीके से तैयार है। इसका सेट भी पूरा रेडी हो गया है। सोर्स ने आगे बताया कि "जिस समय सलमान खान प्रोमो के लिए शूट कर रहे थे तब वह बहुत अधिक तकलीफ में थे। उस समय उनकी पसलियों में चोट लगी हुई थी। हालांकि अब वह पूरे तरीके से ठीक हो गए हैं और जल्द ही बिग बॉस 18 कप शूट करते नजर आएंगे।
