टीवी मसाला

Bigg Boss 18 का सबसे महंगा कंटेस्टेंट होगा ये पॉपुलर यूट्यूबर, फीस से मेकर्स की कराएगा जेबें खाली?

Bigg Boss 18 Highest Paid Contestant: रियलिटी शो बिग बॉस 18 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें शो के महंगे कंटेस्टेंट का नाम लीक हो गया है। यह कोई बॉलीवुड या टीवी स्टार नहीं बल्कि एक फेमस यूट्यूबर है जानिए नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Image

Bigg Boss 18 Highest Paid Contestant Mithilesh Patankar

Bigg Boss 18 Highest Paid Contestant: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 से जुड़ी कोई ना कोई बड़ी या छोटी खबर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। चाहे वो कंटेस्टेंट लिस्ट हो या रिलीज डेट सभी खबरों के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते ही हैं। काफी समय से मेकर्स कंटेस्टेंट की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं और इसी से जुड़ा एक नया नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स को इस सीजन का सबसे महंगा कंटेस्टेंट मिल गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उस स्टार का नाम जिसकी एक फीस से मेकर्स की जेब खाली कर देगी।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) शुरू होने से पहले ही काफी बज बना रहा है जो मेकर्स के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट में एक और स्टार का नाम जुड़ गया है और यह एक यूट्यूबर है। पोस्ट के मुताबिक शो के मेकर्स ने यूट्यूबर मिथिलेश पाटनकर (Mithilesh Patankar) उर्फ मिथपैट को ऑफर भेजा है। बात दें यूट्यूबर के चैनल पर 15 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइब हैं और अगर वह आते भी हैं तो सबसे महंगे कंटेस्टेंट होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मिथपैट की कुल नेटवर्थ 8 मिलियन से ज्यादा है हालांकि इस पर यूट्यूबर ने कभी खुलासा नहीं किया।

बिग बॉस 18 के मेकर्स और मिथपैट ने इन खबरों पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले बिग बॉस ओटीटी में अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, अरमान मलिक और लवकेश कटारिया जैसे यूट्यूबर शो में हिस्सा ले चुके हैं। जानकारी के लिए बात दें की शो बिग बॉस 18 5 अक्टूबर को टीवी पर दस्तक देगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article