Bigg Boss 18 Approached TMKOC Actress: कलर्स टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 शुरू होने से पहली काफी बज बना रहा है लोगों के बीच। नए सीजन से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आ रही है जिसके लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो के मेकर्स कंटेस्टेंट लिस्ट फाइनल कर रहे हैं जिसके लिए कई बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के सितारों को अप्रोच कर चुके हैं। इसी लिस्ट में अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक हसीना का नाम शामिल ही गया है जिसे सुन सभी चौंक जाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उस हसीना का नाम।
सलमान खान का कंट्रोवर्सी रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के मेकर्स इस बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा की इस हसीना के पास पहुँच गए हैं। यह और कोई नहीं बल्कि बबीता जी हैं यानी टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) । रिपोर्ट्स की मानें तो शो के मेकर्स ने मुनमुन दत्ता को सीजन 18 के लिए ऑफर भेजा है। एक्ट्रेस का नाम सामने आते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं और मुनमुन को बिग बॉस में देखना चाहते हैं। हालांकि अब तक मेकर्स या मुनमुन की तरह से कोई औपचारिक बयान समें नहीं आया है इस खबर को लेकर।
टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का किरदार बबीता जी को काफी ज्यादा प्यार मिला है दर्शकों की तरफ से और इसी एक रोल ने उनको इंडस्ट्री का जाना-माना सितारा बनाया। अब तक बिग बॉस सीजन 18 के लिए अर्जुन बिजलानी, शोएब इब्राहीम, समीरा रेड्डी, ईशा कोपिकर और शाइनी आहूजा का नाम सामने आया है। बात दें शो 5 अक्टूबर को टीवी पर दस्तक देगा।
