Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा के लिए कशिश कपूर की छवि खराब कर रहे हैं मेकर्स? फैंस ने पकड़ी सलमान की गलती

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी के धमाकेदार शो में बीते दिन सलमान खान ने कशिश कपूर की जमकर क्लास लगाई। ऐसे में फैंस का मानना है कि अविनाश मिश्रा को सही दिखाने के लिए मेकर्स कशिश कपूर की छवि बिगाड़ना चाहते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए फैंस के विचार।

Bigg Boss 18: हमेशा विवादों में घिरे रहने वाला शो 'बिग बॉस 18' दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। लगातार घर में खेल के डाइनैमिक्स बदल रहे हैं क्यूंकी कुछ ही हफ्ते बचे हैं फिनाले में। अब मेकर्स शो को और भी ज्यादा चटपटा बनाने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। कल वीकेंड का वार में सलमान खान ने कशिश कपूर को 'फ्लर्टिंग' वाले मुद्दे पर खूब सुनाया। सलमान और अन्य घरवालों का मानना था कि कशिश गेम के लिए अविनाश से फ्लर्ट कर रही थीं और खुद उसे एंगल का नाम दिया। ऐसे में अब फैंस सलमान खान और मेकर्स पर अविनाश के लिए कशिश की छवि बिगाड़ने का आरोप लगा रहे हैं।

bigg boss 18

कंट्रोवर्सी से लबा लब भरा शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में नॉमिनेशन टसके के दौरान अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने कशिश कपूर (Kashish Kapoor) को लेकर आरोप लगाया कि वह आई थीं उनके पास एंगल बनाने के लिए। ऐसे में कशिश ने अविनाश को 'लड़कीबाज' तक कह डाला था। ये पूरा मुद्दा कल वीकेंड का वार में उठा जिसके चलते सलमान खान ने कशिश कपूर को गलत ठहराया लेकिन ऐसा लगता है कि ये चीज फैंस को पसंद नहीं आई है।

End of Feed