टीवी मसाला

Bigg Bos 18: कशिश कपूर के एलिमिनेश से ना खुश हैं दर्शक, सोशल मीडिया पर दिया इविक्शन को 'अनफेयर' का टैग

Bigg Boss 18: कल बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में कम वोटस के कारण कशिश कपूर (Kashish Kapoor) को सलमान खान के बाहर का रास्ता दिखाया। हालांकि अब इस इविक्शन से दर्शक ना खुश हैं और मेकर्स पर 'अनफ़ेयर' इविक्शन का इल्जाम लगा रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए दर्शकों के रिएक्शन।

Image

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor

Bigg Boss 18: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। फिनाले की घड़ी अब दिन पर दिन पास आती जा रही है। सब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस सीजन की ट्रॉफी कौन अपने घर ले जाएगा। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच भी मुकाबला और ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है जो देखने में काफी मजेदार लग रहा है। इस बीच कल कशिश कपूर को मेकर्स ने एलिमिनेट कर बाहर का रास्ता दिखाया। इस इविक्शन को देख दर्शक अब मेकर्स को सोशल मीडिया पर लताड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में पिछले हफ्ते एक नहीं बल्कि 7 लोग नॉमिनेटेड थे। जनता से कम वोटस मिलने के कारण फिनाले से कुछ हफ्ते पहले कशिश कपूर शो से बाहर हो गई। जहां कुछ लोगों ने इसे इविक्शन को सही बताया। वहीं दूसरी तरफ कई फैंस ने इस एलिमिनेशन को अनफ़ेयर बताया। एक यूजर ने ट्वीट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा कि बिग बॉस 18 का एक और अफेयर इविक्शन! बिग बॉस के इस पक्षपात वाले सीज़न से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं?। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि मुझे कशिश कपूर (Kashish Kapoor) के लिए वाकई बुरा लग रहा है!

कई यूजर ने कशिश कपूर की तारीफ़ों के पुल बांधे क्यूंकी जाते-जाते कंटेस्टेंट्स ने सलमान खान से माफी भी मांगी। कशिश का ये अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। बता दें कशिश वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में आई थी। अपने बेबाकपन से कशिश ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इस 19 जनवरी को बिग बॉस सीजन 18 का ग्रैंड फिनाले होगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article