Bigg Boss 18: दिन पर दिन घमंड में चूर होते जा रहे हैं करण वीर मेहरा, चाहत पांडे की पर्सनल लाइफ का बनाया मजाक

Bigg Boss 18 Promo: कलर्स टीवी का शो 'बिग बॉस 18' का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें करण वीर मेहरा और चाहत पांडे का झगड़ा होता हुआ दिखा। इस प्रोमो को देखने के बाद करण के ही फैंस उन्हे ट्रोल करते हुए लताड़ रहे हैं। आखिर ऐसा क्यूं जानिए इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 18 Promo: टीवी दुनिया का हमेशा विवादों में घिरे रहने वाला शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) काफी मजेदार होता जा रहा है। मेकर्स टीआरपी लिस्ट में जगह बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए नजर आए। सिर्फ यही नहीं इन दिनों चाहत पांडे की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में बनी हुई है। कल वीकेंड का वार में सलमान खान ने ये खुलासा किया कि चाहत पांडे रीलेशनशिप में हैं। तस्वीरों के साथ सलमान ने चाहत की डेटिंग लाइफ से पर्दा उठाया। अब इसी मुद्दे से जुड़ा प्रोमो सामने आया है जिसमें करण वीर मेहरा चाहत पांडे की डेटिंग लाइफ का मजाक उड़ाते हुए दिखे।

Bigg Boss 18: Karan Veer Mehra vs Chahat Pandey

रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत चाहत पांडे (Chahat Pandey) से होती है जो सभी घरवालों को बताती है कि जो मैंने कमाया है ना शिल्पा जी वो मेरे खून पसीने और मेहनत की कमाई है। इसी दौरान करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को ताना मारते हुए कहते हैं कि इन सब के बीच आपके दोस्त को टाइम मिल गया था सालगिरह मनाने का। बता दें करण वीकेंड का वार में सलमान खान द्वारा दिखाई गई तस्वीर को लेकर ताना मार रहे हैं। यह सब सुन चाहत पांडे अपना आपा खो देती हैं और तोड़ फोड़ करने लग गईं।

End of Feed