Karan Veer Mehra to Propose chum darang soon: टीवी दुनिया का विवादों में घिरे रहने वाला शो 'बिग बॉस 18' अब खत्म हो गया है। 19 जनवरी को शो का ग्रैंड फिनाले हुआ जिसमें करण वीर मेहरा विनर के रूप में बाहर आए। शो तो खत्म हो गया लेकिन घर में रिश्ते आज भी सुर्खियों में बने हुए हैं। इन सब में से एक करण वीर मेहरा और चुम दरांग का नाम सबसे उपर आता है। शो में दोनों के बीच नजदीकियों ने जन्म लिया था। अब खबर आ रही है कि जल्द ही करण वीर मेहरा चुम दरांग को प्रपोज कर सकते हैं।
ई टाइम्स से बातचीत के दौरान करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने खुलासा किया कि वो चुम दरांग (Chum Darang) को जल्द ही प्रपोज कर सकते हैं। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के विनर कहते हैं कि 'अब यह चुम पर निर्भर है कि वो हमारा रिश्ता आगे किस डायरेक्शन में जाएंगी। शो दौरान मेरे और चुम के बीच एक रिश्ता बना, लेकिन मैं चुम के स्पेस का सम्मान करता हूं। मुझे ये भी विश्वास था कि चुम टॉप 5 फाइनलिस्ट में जगह जरूर बनाएगी और ऐसा ही हुआ। जहाँ तक हमारे रिश्ते की बात है, यह समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ता गया, और हम एक-दूसरे के लिए पोजेसीव हो गए।'
प्रपोज वाली खबर पर करण वीर मेहरा ने बताया कि चुम ने उन्हे पहले ट्रॉफी जीतने के लिए कहा था। अब आखिरकार वो शो जीत गए हैं तो इसके लिए करण बहुत उत्सुक हैं कि चुम इस रिश्ते को कहाँ तक लेकर जाएंगी। बता दें 'बिग बॉस 18' के घर में फिनाले से पहले करण ने खुलासा किया था कि वो शो खत्म होने के बाद चुम को प्रपोज करेंगे। सिर्फ इतना ही दोनों को कई बार बाथरूम रोमांस करते हुए भी पकड़ा।
