Bigg Boss 18: फिनाले में शो के लव बर्ड्स करेंगे जमकर रोमांस, चुम की खूबसूरती पर बर्फ की तरह पिघले करण वीर मेहरा

Bigg Boss 18 Grand Finale Promo: टीवी की दुनिया का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' अपने आखरी पढ़ाव यानी ग्रैंड फिनाले में कदम रख चुका है। शो से जुड़े नए प्रोमो में चुम दरांग-करण वीर मेहरा और अविनाश मिश्रा-ईशा सिंह रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यहाँ देखिए प्रोमो की एक झलक।

Bigg Boss 18 Grand Finale Promo: ट्विस्ट और टर्न्स दे लबा लब भरे शो 'बिग बॉस 18' के फिनाले का आगाज कुछ दिनों में होने वाला है। कुछ ही घंटों बाद दर्शकों और मेकर्स को 18वें सीजन का विजेता मिल जाएगा। इस बार टॉप 5 नहीं बल्कि टॉप 6 कंटेस्टेंट्स ने फिनाले में अपनी जगह बनाई है। लगातार मेकर्स फिनाले में होने वाले धमाकों की झलक शेयर कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर शो के 2 लव बर्ड कपल्स एक साथ नाचते हुए नजर आए। चुम दरांग-करण वीर मेहरा और अविनाश मिश्रा-ईशा सिंह फिनाले में रोमांटिक डांस करेंगे।

Bigg Boss 18 Grand Finale

प्रोमो की शुरुआत में ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और करणवीर मेहरा नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) कहते हुए नजर आए कि कभी हाँ कभी ना, ये दोस्ती है या प्यार। शो के दोनों कपल एक दूजे के साथ गाने 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में ठुमके लगाते हुए नजर आए। चुम और करण ने एक ही ब्लू कलर के कपड़े पहने मैचिंग की। वहीं दूसरी तरफ अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह भी पिंक कलर के आउट्फिट में काफी सुंदर लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रोमो आग की तरह वायरल हो रहा है।

End of Feed