Bigg Boss 18 Grand Finale Promo: कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 18' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। लंबे सफर के बाद आखिरकार शो अपने आखरी पढ़ाव पर आ पहुंचा है। आज जनता और मेकर्स को 18वें सीजन का विनर मिलने वाला है। अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि टॉप 6 में से कौन इनाम की राशी और चमचमाती ट्रॉफी घर ले जाएगा। इस बीच ग्रैंड फिनाले से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है जिसमें शिल्पा शिरोडकर फिर एक बार विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा की दोस्ती के बीच फंस गई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।
बिग बॉस 18 के लेटेस्ट प्रोमो में शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) राजा माता बनी हुई है उनके करण-अर्जुन और कोई नहीं बल्कि विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) हैं। इस बीच करण शिल्पा से पूछते हैं कि उन दोनों में से कंटेस्टेंट को किसी एक को चुनना होगा। किसी एक को चुनने के बजाए शिल्पा दोनों के बीच शो की जर्नी के 50-50 दिन बांट देती है। तीनों 'ये बंधन तो प्यार का बंधन है' गाने में एक साथ ठुमके लगाते हैं। प्रोमो में आगे दोनों मिलकर शिल्पा को 'शिल्पा गेमर' का टैग देकर भगा देते हैं।
प्रोमो देखने के बाद जनता तीनों का मजाक बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें टॉप 6 में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) , करण वीर मेहरा, ईशा सिंह, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा और रजत दलाल शामिल है। आज रात 9:30 बजे फिनाले कलर्स टीवी और जियो सिनेमा एप पर टेलिकास्ट किया जाएगा। हर बार की तरह सलमान खान को विनर को ट्रॉफी देंगे।
