टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में ट्रॉफी के हकदार बने करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना को मिली मात

Bigg Boss 18 This Contestant Win Salman Khan Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' को अपना विजेता मिल चुका है। करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने सलमान खान के शो में जीत दर्ज कर ट्रॉफी हासिल की। उनकी जीत से फैंस में भी खुशी की लहर दौड़़ गई है।

Image

'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा ने दर्ज की जीत

Bigg Boss 18 This Contestant Win Salman Khan Show: टीवी के धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 18' का सफर आज पूरा हो गया। आज रात सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' के फिनाले का आगाज हुआ था और खास बात तो यह है कि 'बिग बॉस 18' को अपना विजेता मिल चुका है। करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने शो में जीत दर्ज करते हुए न केवल चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। बल्कि इनाम में 50 लाख रुपये भी अपने साथ लेकर बाहर आए। बता दें कि फैंस से लेकर सितारों तक का उन्हें खूब सपोर्ट मिल रहा था। वोटिंग ट्रेंड में भी करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने झंडे गाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने अपनी गेम से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। शुरुआत में वह भले ही गेम में थोड़ा धीमे चले थे। लेकिन करण वीर मेहरा ने आगे चलकर 'बिग बॉस 18' को अपना शो बना लिया। यहां तक कि फराह खान ने भी कहा था कि अब बिग बॉस 18 को 'द करण वीर मेहरा शो' के नाम से जाना जाता है। करण वीर मेहरा की गेम को देखकर कई एक्स कंटेस्टेंट्स ने भी दावा किया था कि ट्रॉफी उनके हाथ लग सकती है। खुद अविनाश मिश्रा भी फिनाले में स्टेज पर ये बोलकर गए थे कि वह शो जीत सकते हैं।

'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा ने दी चैनल के लाडले को मात

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने चैनल के लाडले कहे जाने वाले विवियन डीसेना को भी मात दे दी। उनकी गेम के आगे रजत दलाल के समीकरण भी नहीं टिक पाए। बता दें कि 'बिग बॉस 18' से पहले करण वीर मेहरा ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' में भी जीत दर्ज की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article