टीवी मसाला

Bigg Boss 18: वोटिंग ट्रेंड में रजत दलाल को ठेंगा दिखाकर आगे निकले करण, शिल्पा शिरोडकर समेंटेंगी बोरिया बिस्तर

Bigg Boss 18 Voting Trend: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। हाल ही में शो के एक फैन पेज ने नॉमिनेशन वोटिंग ट्रेंड रिलीज किए हैं जिसमें यामिनी मल्होत्रा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरडोकर खतरे में है।

Image

Bigg Boss 18 Voting Trend

Bigg Boss 18 Voting Trend: कलर्स टीवी का शो बिग बॉस 18 तेज रफ्तार से फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला टक्कर हो गया है जो देखने मेंदर्शकों को मजेदार लग रहा है। इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए कुल 8 लोग नॉमिनेटेड हैं। इस बार नॉमिनेशन की पूरी पावर अविनाश मिश्रा के हाथ में थी। अपने दुश्मनों से अविनाश मिश्रा ने चुन-चुन कर बदला लिया। इस बीच सोशल मीडिया पर इस हफ्ते के वोटिंग ट्रेंड की लिस्ट सामने आ चुकीं है, जिसमें एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट डेंजर जोन में चल रहे हैं।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में इस हफ्ते एलिमिनेशन की आंधी में रजत दलाल, करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरडोकर, श्रुतिका अर्जुन, चाहत पांडे, चुम दरांग, दिग्विजय राठी और यामिनी मल्होत्रा फंसे हुए हैं। हाल ही में शो के फैन पेज ने इस हफ्ते के वोटिंग ट्रेंड रिलीज किए हैं, जिसमें रजत दलाल को करणवीर मेहरा से शिकस्त खानी पड़ी है। लिस्ट में करणवीर मेहरा, रजत दलाल और दिग्विजय राठी टॉप 3 में है। वहीं दूसरी तरफ चाहत पांडे, चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन भी एक दूजे को टक्कर दे रहे हैं।

आखरी में शिल्पा शिरडोकर और यामिनी मल्होत्रा पर खतरे की तलवार लटक रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट यामिनी का पत्ता शो से कट सकता है। बता दें इस हफ्ते टाइम गॉड की गद्दी पर ईशा और अविनाश को हटाकर श्रुतिका अर्जुन बैठ गई हैं। साथ ही पिछले हफ्ते घर से तजिंदर बग्गा नॉमिनेट हुए जो हाल ही में महाकालेश्वर मंदिर गए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article