Bigg Boss 18: विवियन डीसेना को 'फुस्स' बताकर काम्या पंजाबी ने लगाई लताड़, सलमान खान ने भी लिया आड़े हाथों

Bigg Boss 18 Kamya Punjabi And Salman Khan Slammed Vivian Dsena: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना की गेम दिन पर दिन सुस्त पड़ती जा रही है। इस बात को लेकर अब काम्या पंजाबी ने उन्हें लताड़ लगाई है। वहीं सलमान खान ने भी काम्या का खूब साथ दिया।

Bigg Boss 18 Kamya Punjabi And Salman Khan Slammed Vivian Dsena: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 18' में सभी कंटेस्टेंट्स फिनाले की रेस में आगे निकलने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। 'बिग बॉस 18' के कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं, जिनकी गेम लोगों को सुस्त पड़ती नजर आ रही है। हैरत की बात तो यह है कि इसमें विवियन डीसेना का नाम भी शामिल है। दर्शकों का मानना है कि विवियन डीसेना को 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में कुछ खास करते नहीं देखा गया। वहीं उनकी पत्नी नौरान अली ने भी कई बार विवियन डीसेना की गेम को दुरुस्त करने की कोशिश की। लेकिन अब इस मामले पर विवियन डीसेना की ऑनस्क्रीन मम्मी काम्या पंजाबी ने भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सलमान खान के सामने 'शक्ति' एक्टर को जमकर लताड़ लगाई।

'बिग बॉस 18' में काम्या पंजाबी ने विवियन डीसेना की लगाई क्लास

End of Feed