टीवी मसाला

Bigg Boss 18: हिना खान ने घरवालों के सामने दिया करणवीर मेहरा का साथ, शिल्पा की मतलब की दोस्ती को किया बेनकाब

Hina Khan Supports Karan Veer Mehra In Bigg Boss 18: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाया हुआ है। शो में बीते दिन हिना खान आई थीं, जिन्होंने सरेआम करणवीर मेहरा को तो सपोर्ट किया ही, साथ ही शिल्पा शिरोडकर संग उनकी दोस्ती पर सवाल भी खड़ा किया।

Image

'बिग बॉस 18' में हिना खान ने दिया करण वीर मेहरा का साथ

Hina Khan Supports Karan Veer Mehra In Bigg Boss 18: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' को टीआरपी में ऊपर लाने के लिए मेकर्स भी लगातार पापड़ बेल रहे हैं। उन्होंने शो में तीन हसीनाओं की वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई थी। यहां तक कि वे बीते दिन हिना खान को भी लेकर आए। हिना खान (Hina Khan) ने 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में कदम रखने के बाद सलमान खान संग ढेर सारी बातें कीं, साथ ही कंटेस्टेंट्स संग उनकी गेम के बारे में भी चर्चा की। वीकेंड का वार पर आईं हिना खान ने करण वीर मेहरा का सभी घरवालों के सामने साथ दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने शिल्पा शिरोडकर संग करण वीर मेहरा की दोस्ती पर भी सवाल खड़े किये।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में हिना खान (Hina Khan) ने करण वीर मेहरा से सवाल किया कि वह अभी तक शिल्पा शिरोडकर के दोस्त क्यों हैं। हिना खान ने करण वीर मेहरा को नेशनल टीवी पर अपनी गरिमा बनाए रखने की सलाह दी। एक्ट्रेस ने करण वीर मेहरा से कहा कि वह अभी तक शिल्पा शिरोडकर के दोस्त क्यों हैं, जबकि उन्होंने करण को नॉमिनेट किया था। वह आज घर से बेघर भी हो सकते थे। हिना खान ने कहा, "लेकिन ये जो मतलब वाला ग्रुप है ना, जो कनवीनियंस वाली दोस्ती है, वो दिख रहा है।" हिना खान की इस बात पर विवियन डीसेना सहित कुछ कंटेस्टेंट्स ने ताली बजाना शुरू कर दिया।

लेकिन हिना खान (Hina Khan) ने विवियन डीसेना सहित बाकी कंटेस्टेंट्स को शांत करा दिया। उन्होंने करण वीर मेहरा का साथ देते हुए कहा, "करण में हिम्मत है कि वह अकेले ही सबको मात दे सकता है। लेकिन मुझे ये नहीं समझ आ रहा कि वो अपने लिए स्टैंड क्यों नहीं ले रहे हैं।" इसपर करण वीर मेहरा ने जवाब दिया, "मैं दिखाना चाहता हूं कि मैं तुरंत रिश्ते नहीं तोड़ता, बल्कि लोगों को मौके देता हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article