टीवी मसाला

कैंसर पीड़ित Hina Khan ने बांधे Salman Khan की तारीफ के पुल, बोलीं "उन्होंने मेरे इलाज की हर छोटी डीटेल पूछी

Hina Khan Special Post for Salman Khan:​ वीकेंड के वार पर हिना खान (Hina Khan) को बिग बीस 18 के सेट पर देखा गया, जहां सलमान खान (Salman Khan) के साथ उनकी स्पेशल मुलाकात ने सबका ध्यान खींचा। अब बिग बॉस के सेट से जाने के बाद हिना खान ने सलमान खान की तारीफ में कुछ शब्द कहे हैं।

Image

Hina Khan Special Post for Salman Khan

Hina Khan Special Post for Salman Khan: टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान इस समय अपने जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। बता दें की एक्ट्रेस ब्रेस कैंसर के तीसरे स्टेज से पीड़ित हैं और उनका इलाज अभी चल रहा है। हिना खान ने साल 2018 में सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में हिस्सा लिया था, जहां वह रनर-अप बनकर सामने आई थी। अब काफी समय के बाद बिग बीस 18 में एंट्री लेकर हिना खान फिर चर्चा में आ गई हैं। जी हाँ! वीकेंड के वार पर हिना खान (Hina Khan) को बिग बीस 18 के सेट पर देखा गया, जहां सलमान खान (Salman Khan) के साथ उनकी स्पेशल मुलाकात ने सबका ध्यान खींचा। अब बिग बॉस के सेट से जाने के बाद हिना खान ने सलमान खान की तारीफ में कुछ शब्द कहे हैं। आइए रिपोर्ट पर नजर डालें।

हिना खान (Hina Khan) ने आज अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की श्रंखला साझा करते हुए सलमान खान की तारीफ में कुछ शब्द कहे हैं। हिना खान ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा "सलमान खान जैसे हंबल और अच्छे व्यक्ति से मिलने के बाद मैं हमेशा अपने साथ कुछ न कुछ लेकर जाती हूँ। इस बार उनसे मिलना कुछ अलग था। लंबा दिन और थकान के बावजूद उन्होंने मुझे मिलने के लिए टाइम निकाला। पूरा दिन खड़े रहकर शूट किया। उन्होंने फिर एक बार मेरे दिल को छू लिया है। सबसे खास की उन्होंने मुझे बुलाया, अपने पास बिठाया और मेरे ट्रीटमेंट के बारे में एक-एक डिटेल पूछी। मेरा मनोबल बढ़ाया और मुझे बोला की मैं ठीक हो जाऊँगी।'

हिना खान ने कहा 'ये सब करने की जरूरत नहीं थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मेरे लिए समय निकाला और मुझे से बात की। उनके प्रति मेरा सम्मान हमेशा रहेगा, मैं कभी नहीं भूलूँगी। '

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article