Bigg Boss 18: जेल ना जाने के लिए इस कंटेस्टेंट ने दिया सलमान खान के शो में धरना, तुरंत त्याग दिया दाना-पानी

Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 का प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसमें एक कंटेस्टेंट ने घरवालों के फैसले के खिलाफ जाकर शो में धरना देना शुरू कर दिया है और अन-पानी भी त्याग दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

Bigg Boss 18 Promo: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 शुरू हो गया है। इस बार घर में 18 स्टार्स ने कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की है जिसे सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। फिर एक बार लोगों को मिर्च मसाला टीवी पर देखने को मिल रहा है जिसके लिए वह काफी खुश हैं। शो को शुरू हुए अभी 5 ही दिन हुए हैं की घरवालों ने तांडव करना शुरू कर दिया है। अब इस हंगामे के बीच सोशल मीडिया पर मेकर्स ने प्रोमो जारी किया है जिसमें एक कंटेस्टेंट ने सलमान के शो में धरना देना शुरू कर दिया है।

Bigg Boss 18 Promo

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो में देखने को मिला की सभी कंटेस्टेंट गुणरत्न सदावर्ते (Gunaratna Sadavarte) को जेल भेजने के लिए नॉमिनेट करते हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट गुस्से में आग बबूला हो जाता है और इस फैसले को अपनाने से मना कर देता है। गुणरत्न सदावर्ते कहते हैं कि सवाल टॉर्चर का नहीं होता है मुनिका का होता है हम कोर्ट में भी ऐसी भूमिका रखते हैं। मैंने अन और पानी त्याग किया है, इस बीच ईशा सिंह उन्हे समझाने की कोशिश करती है लेकिन वह कुछ सुनने को राजी नहीं होते। गुस्से में गुणरत्न सदावर्ते अपना आप कहो बैठते हैं।

End of Feed