टीवी मसाला

Bigg Boss 18 Grand Finale: टॉप 3 में आकर बाहर हुआ दर्शकों का ये चहीता, करीब आकर टूट गया ट्रॉफी जीतने का सपना

Bigg Boss 18 Grand Finale: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा और रजत दलाल टॉप 3 में पहुंचे थे। लेकिन हाल ही में एक और कंटेस्टेंट के बाहर होने की खबर आ रही है।

Image

'बिग बॉस 18' में टॉप 3 से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता

Bigg Boss 18 Grand Finale This Contestant Evicted From Top 3: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' के फिनाले का आगाज हो चुका है। 'बिग बॉस 18' ने टीवी पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। शो में ईशा सिंह, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना ने फिनाले में अपनी जगह बनाई थी। लेकिन जहां सबसे पहले ईशा सिंह फिनाले की रेस से बाहर हुईं। वहीं उनके बाद चुम दरांग का पत्ता फिनाले की रेस से कट गया। उनके बाद अविनाश मिश्रा का भी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की ट्रॉफी जीतने की रेस से पत्ता कट गया। टॉप 3 में रजत दलाल, करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना ने जगह बनाई थी। लेकिन अब एक और कंटेस्टेंट के बाहर होने की खबर आ रही है। वह कोई और नहीं बल्कि रजत दलाल (Rajat Dalal) हैं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से रजत दलाल (Rajat Dalal) के एविक्शन की जानकारी खुद बिग बॉस 18 से जुड़े फैन पेज ने दी है। बिग बॉस तक ने रजत दलाल के एविक्शन से जुड़ा ट्वीट करते हुए लिखा, "ब्रेकिंग और शॉकिंग! रजत दलाल 'बिग बॉस 18' से बाहर हो चुके हैं। रजत दलाल का सफर तीसरे नंबर पर आकर खत्म हो गया।" बता दें कि कई सोशल मीडिया पेज पर वोटिंग ट्रेंड में दिखाया जा रहा था कि रजत दलाल आगे चल रहे हैं। मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता रहे एल्विश यादव ने भी उनका खूब समर्थन किया था।

टॉप 2 में पहुंचे करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में रजत दलाल (Rajat Dalal) के एविक्शन के बाद विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा टॉप 2 में पहुंच गए हैं। दोनों को ही उनके समर्थकों से खूब सपोर्ट मिल रहा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article