टीवी मसाला

Bigg Boss 18 के 'Finale Date' से उठा पर्दा! दो वीक के एक्सटेंशन के बाद इस दिन होगा विनर का खुलासा

Bigg Boss 18 Finale date out: सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि मेकर्स को शो के लिए दो हफ्ते का एक्सटेंशन मिल गया है। इसके अलावा बिग बॉस 18 के मेकर्स ने 'फिनाले डेट' का भी खुलासा कर दिया है।

Image

Bigg Boss 18 Finale date out

Bigg Boss 18 Finale date out: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। 9वें वीक में प्रवेश कर चुका यह शो धीरे-धीरे अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि शो का फिनाले कब है और बिग बॉस 18 में एक्सटेंशन आएगा या नहीं। ऐसे में उन सभी दर्शकों के लिए हम बड़ी खबर लेकर आए हैं। जी हाँ! बता दें की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के मेकर्स ने 'फिनाले डेट' का खुलासा कर दिया है। साथ ही इस शो को 2 हफ्ते का एक्सटेंशन भी मिल गया है। जिससे फैंस और बिग बॉस, घर मे कैद कंटेस्टेंट को उनके गेम के अनुसार और अधिक जांच-परख पाएंगे। चलिए एक नजर पूरी रिपोर्ट पर डालते हैं।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को लेकर ताजा रिपोर्ट सामने आ रही है कि शो को 2 हफ्ते का एक्सटेंशन मिल गया है। साथ ही मेकर्स ने शो की 'फाइनल डेट' भी डिसाइड कर ली है। बिग बॉस के पल-पल की खबर देने वाले "बिग बॉस तक' ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा "बिग बॉस 18 को 2 हफ्ते का एक्सटेंशन मिल गया है और इसका फिनाले जनवरी (25) के आखिरी हफ्ते में देखा जा सकता है।" इस बीच बता दें की मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है।

इसी के साथ यह भी बताते चलें की बिग बॉस 18 के 9वें वीक में घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट नॉमिनेटिड हैं। जिसमें करण वीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, चुम दारंग, कशिश कपूर, सारा अरफीन खान और दिग्विजय राठी का नाम शामिल है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की इस हफ्ते किसका पत्ता घर से साफ होता है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article