टीवी मसाला

Bigg Boss 18 Finale Rajat Dalal Out: लोगों को नहीं हो रहा बिग बॉस के फैसले पर विश्वास, लोगों ने कहा 'खेला हो गया'

Fans Reaction on Rajat Dalal Out: बताया जा रहा है कि ये चार सदस्य आउट हो गए हैं और अब विवियन डिसेना और करणवीर मेहरा में कांटे की टक्कर होने वाली है। रजत के जाने के बाद फैंस क्या कह रहे हैं आइए आपको दिखाते हैं।

Image

Fans Reaction on Rajat Dalal Out

Fans Reaction on Rajat Dalal Out: बिग बॉस 18 ( Bigg Boss 18) का ग्रैंड फिनाले शुरू हो गया है। आज कुछ ही घंटों में बिग बॉस सीजन 18 को अपना विनर मिल जाएगा। इससे पहले एक एक कर लोग घर से बाहर हो रहे हैं। बिग बॉस 18 के खबरी से मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले ईशा सिंह ( Eisha Singh) फिर चुम दरांग ( Chum Darang) उसके बाद अविनाश मिश्रा( Avinash Mishra) और फिर अब रजत दलाल( Rajat Dalal) का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये चार सदस्य आउट हो गए हैं और अब विवियन डिसेना और करणवीर मेहरा में कांटे की टक्कर होने वाली है। रजत के जाने के बाद फैंस क्या कह रहे हैं आइए आपको दिखाते हैं।

हाल ही में बिग बॉस 18 से खबर सामने आई है कि रजत दलाल टॉप 3 पर आकर आउट हो गए हैं। करणवीर मेहरा, विवियन डिसेना और रजत दलाल के बीच में कांटे की टक्कर चल रही थी। अब जब रजत दलाल के जाने की बात सामने आई है तो फैंस निराश हो गए हैं। उनके जाने पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

यूजर्स को विश्वास नहीं हो रहा है कि रजत शो जीत नहीं पाए। एक यूजर ने लिखा कि बिग बॉस ने गेम पलट दिया, वहीं दूसरे यूजर का कहना है कि अब होगी असली टक्कर विवियन और करणवीर के बीच। वहीं फैंस कह रहे हैं कि ये फेक न्यूज है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article