टीवी मसाला

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना की क्लास लगाने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं Ekta Kapoor, यूजर्स ने कहा "ये क्या बकवास कर रही है...

Bigg Boss 18 Ekta Kapoor trolled for scolding Vivian Dsena: बिग बॉस 18 का ये वीकेंड का एकता कपूर द्वारा होस्ट किया जाएगा। इस दौरान एकता टीवी स्टार विवियन की क्लास लगाती नजर आएंगी। विवियन के फैंस को एकता कपूर का रवैया पसंद नहीं आया और उन्होंने निर्माता को ट्रोल करना शुरू कर दिया। आइए देखते है।

Image

Bigg Boss 18 Ekta Kapoor trolled for scolding Vivian Dsena

Bigg Boss 18 Ekta Kapoor trolled for scolding Vivian Dsena: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। मेकर्स भी शो को मनोरंजक बनाने के लिए नए-नए ट्विस्ट और टर्न लेकर आ रहे हैं। घर मे कैद कन्टेस्टन्ट अपने शातिर दिमाग से गेम जीतने में लगे हुए है। इस बीच बिग बॉस के मेकर्स ने नया प्रोमो साझा किया है जिसमें वीकेंड का वार एकता कपूर होस्ट करती नजर आ रही हैं। शेयर किए गए नए प्रोमो में एकता टीवी एक्टर विवियन डीसेना की क्लास लगाती नजर आ रही हैं। ऐसे में विवियन के फैंस को एकता कपूर का रवैया पसंद नहीं आया और उन्होंने निर्माता को ट्रोल करना शुरू कर दिया। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस 18 के मेकर्स ने आज एक नया प्रोमो साझा किया है। जिसमें एकता कपूर टीवी अभिनेता विवियन डीसेना की क्लास लगाती नजर आती हैं। प्रोमो इस तरह से शुरू होता है 'विवियन आपको लॉन्च करने के बाद मैं कुछ सवाल तो आपसे जरूर कर सकती हूँ। अगर अपने 8-10 साल काम किया है तो क्या? तो क्या? तो घर के सारे लोग आपको सिर पर चढ़ा दें? तो ये काम का घमंड आप किसे दिखा रहे हैं। विवियन घर की बातचीत से दूर भागता है। अगर ऐसा ही करना है तो क्यों आप आए बिग बॉस में। हालांकि एकता कपूर की यह क्लास विवियन डीसेना के फैंस को पसंद नहीं आई। यूजर ने सोशल मीडिया पर धारावाही निर्माता को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एकता कपूर को यूजर्स ने ट्रोल करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा "एकता की जजमेंट गलत है।" अन्य यूजर ने लिखा 'ये एकता अपने सीरियल जैसा ड्रामा कर रही है।" एक दूसरे यूजर ए लिखा "ये क्या बकवास कर रही है।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article