टीवी मसाला

Bigg Boss 18: ईशा सिंह करना चाहती है करणवीर मेहरा को बदनाम? सलमान खान के आगे कॉलर ने लगाई क्लास

Bigg Boss 18 Update: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 के कल वीकेंड का वार में काफी कुछ देखने को मिला था। इस बीच शो के दौरान गेस्ट कॉलर ने सलमान खान के आगे ही ईशा सिंह (Eisha Singh) की क्लास लगा दी और सभी के आगे कंटेस्टेंट की असलियत भी बताई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Image

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Update: कलर्स टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस 18 में कंटेस्टेंट के बीच घमासान युद्ध छिड़ा हुआ है। हर कोई एक दूजे को ट्रॉफी की रेस से बाहर निकालने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं मेकर्स भी अब टीआरपी बटोरने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। कल वीकेंड का वार में सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट की खटिया खड़ी की थी। हर हफ्ते की तरह कल शो में एक गेस्ट कॉलर को किसी एक कंटेस्टेंट से सवाल पूछने का मौका मिला और इस बार बारी ईशा सिंह की आई। कॉलर ने ईशा सिंह पर निशाना साधते हुए ऐसा सवाल पूछा डाला जिसे सुन सभी शॉक थे।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के वीकेंड का वार में इस बार गेस्ट कॉलर के निशाने पर ईशा सिंह (Eisha Singh) आईं। कॉलर ने सभी कंटेस्टेंट और सलमान खान के आगे कहा कि आप करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को कहती है की वो कोने-कोने में जाकर बात करता है लेकिन असलियत में सिर्फ आप ही सभी घरवालों के पास जाकर करण के बारे में भला-बुरा कहती हैं। इसके अलावा आप करणवीर मेहरा के शब्दों को उल्टा कर कंटेस्टेंट का कैरेक्टर खराब करती हैं। कॉलर की यह सब बात सुन सभी घरवाले शॉक रह गए और सलमान खान ने भी ईशा को ऐसा करने के लिए मना किया।

दरअसल घर में एक दिन ईशा सिंह ने करणवीर मेहरा को अपने पैरों के पास बैठने के लिए बोला था। तब करण ने जवाब देते हुए कहा था की वो आ जाएंगे लेकिन ईशा उन्हे चीप मैन कह देंगी। ऐसे में इस बात को ईशा ने घुमाकर अविनाश मिश्रा और रजत दलाल को कहा था कि करण ने मुझ से कहा की मैं तुम्हारे पास आ जाऊंगा और बहुत चीप हो जाऊंगा। ईशा की इस हरकत को देख दर्शकों को काफी गुस्सा आया और कंटेस्टेंट को सोशल मीडिया जमकर ट्रोल किया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article