टीवी मसाला

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा के प्यार में 'चीटर' बनीं Eisha Singh, झोली में राशन भरने के लिए की घरवालों से गद्दारी

Bigg Boss 18 Ration Task: बिग बॉस सीजन 18 के मेकर्स ने एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें घरवालों के बीच राशन टास्क हो रहा है। इस टास्क में ईशा सिंह टाइम गॉड की पावर का गलत इस्तमाल करती हुई नजर आईं और करणवीर मेहरा से दुश्मनी निकालने लगी।

Image

Bigg Boss 18 Ration Task Promo

Bigg Boss 18 Ration Task: कलर्स टीवी का सबसे पसंदीदा विवादित शो बिग बॉस सीजन 18 को शुरू हुए 8 हफ्ते बीत गए हैं। घर में कंटेस्टेंट एक दूजे को ट्रॉफी की रेस से बाहर निकालने के लिए हदें पार कर रहे हैं। घर में इस समय ईशा सिंह नई टाइम गॉड बन अपने दुश्मनों से चुन-चुन कर बदला ले रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर बिग बॉस 18 का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें घरवालों के बीच राशन टास्क का आयोजन मेकर्स द्वारा किया गया है। टास्क में ईशा सिंह अविनाश के लिए घरवालों से लड़ती हुई दिखाई दीं।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के लेटेस्ट प्रोमो में घरवालों के बीच राशन टास्क हुआ जिसमें कंटेस्टेंट म्यूजिकल चेयर के जरिए अपना पसंदीदा खाने का समान ले सकेंगे। टास्क में ट्विस्ट तब आया जब बिग बॉस ने बताया की अगर आखरी सदस्य अपना पसंदीदा राशन आगे पास नहीं करेगा तो वो सारा समान उसकी झोली में गिरेगा। गेम शुरू होते ही चुम ने पूरी अंडों की ट्रे अपने नाम की। बस फिर गेम आगे बढ़ता दिखाई दिया लेकिन तभी गाना बंद होते ही करणवीर अविनाश मिश्रा को पछाड़ते हुए चेयर पर बैठ जाते हैं।

ऐसे में ईशा करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) पर अविनाश को पीछा कर चेयर पर जबरदस्ती बैठने का इल्जाम लगाती है। टाइम गॉड पावर का इस्तमाल करते हुए ईशा सिंह (Eisha Singh) करणवीर को गेम से बाहर निकालने का आदेश देती है। प्रोमो देखने के बाद लोगों का मानना है की ईशा ने अविनाश के प्यार में करणवीर पर झूठा इल्जाम लगाया। घरवालों के साथ-साथ दर्शक भी ईशा को टाइम गॉड की गद्दी पर पसंद नहीं कर रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article