Bigg Boss 18: ईशा सिंह को टाइम गॉड बना देख जल रहे हैं अविनाश मिश्रा! गेम के चक्कर में हुई तगड़ी भिड़ंत

Bigg boss 18 Eisha Singh And Avinash Mishra Fight: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह नई टाइम गॉड बन चुकी हैं। लेकिन हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है। इस प्रोमो वीडियो में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा झगड़ा करते दिखाई दिये।

Bigg boss 18 Eisha Singh And Avinash Mishra Fight: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान का "बिग बॉस 18' अब टीआरपी लिस्ट में भी धीरे-धीरे उठने लगा है। बीते दिन शो में ईशा सिंह नई टाइम गॉड बनीं। उन्होंने विवियन डीसेना और एडलिन रोज को मात देकर टाइम गॉड की गद्दी हासिल की। लेकिन टाइम गॉड बनने के बाद ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की दोस्ती में मानो दरार पड़ने लगी है। हाल ही में 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) झगड़ा करते दिखाई दिये। यहां तक कि ईशा सिंह फूट-फूटकर रोती भी नजर आईं।

End of Feed