टीवी मसाला

Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा की उम्र पर ताना मारकर फंसीं Edin Rose, लोग बोले- खुद प्लास्टिक की दुकान है...

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra and Edin Rose: बिग बॉस 18 के बीते एपिसोड में नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान एडीन रॉस और करण वीर मेहरा के बीच तीखी बहस देखने को मिली। ईद झगड़े के दौरान एडीन (Edin Rose) ने करण वीर (Karan Veer Mehra) को कुछ ऐसा कहा डाला जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं। आइए पूरी रिपोर्ट देखें।

Image

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra and Edin Rose

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra and Edin Rose: सलमान खान और कलर्स टीवी का जाना-माना शो बिग बॉस 18 दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करके बैठा हुआ है। घर में कैद कंटेस्टेंट भी अपने शातिर दिमाग से गेम में आगे बढ़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में घरवालों के बीच झगड़े रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब बीत एपिसोड में नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान करण वीर मेहरा और एडीन रॉस के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इस बहस के दौरान एडीन (Edin Rose) ने करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को कुछ ऐसा कहा जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। चलिए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के बीते एपिसोड में घरवालों को फिर एक बार नॉमिनेशन के जाल मे फंसते देखा गया। इस दौरान सभी घरवालों को जिन्हें वह नॉमिनेट करना चाहते थे उन्हने गद्दी पर बिठाना था और नॉमिनेशन में डालने का करण बताना था। ऐसे में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने एडीन रॉस (Edin Rose) को नॉमिनेट किया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। करण वीर मेहरा ने एडीन को एहसान फरामोश कहा क्योंकि उन्होंने टाइम के गॉड के टास्क में उनका साथ नहीं दिया था। इस पर एडीन आग बबूला हो गईं और उन्होंने कहा "निकल यहाँ से तेरी तरह नहीं हुई मैं, 20 साल तेरे से छोटी हूँ फिर भी शो में तेरे साथ खड़ी हूँ।" एडीन रॉस के इस बयान के बाद सोशल मिडीय पर फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।

एडीन रॉस को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा "खुद प्लास्टिक का चेहरा लेकर घूम रही है और दूसरों की ऐज शेमींग कर रही है।" एक अन्य यूजर ने लिखा 'कुछ नहीं मिला तो ऐज शेमींग कर रही है।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article