टीवी मसाला

Bigg Boss 18 के घर में होने जा रहा है 'दिवाली धमाका', सलमान खान के साथ इन खास सितारों की सजेगी महफिल

Bigg Boss 18 Diwali Special: कलर्स टीवी और सलमान खान का शो दिवाली के मौके पर बिग बॉस घर में नया धमाका लेकर आने वाले हैं। साथ ही होस्ट सलमान खान के साथ कुछ खास सितारों की भी महफिल देखने को मिलेगी। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Bigg Boss 18 Diwali Special

Bigg Boss 18 Diwali Special: कलर्स टीवी और सलमान खान का शो बिग बॉस 18 दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करके बैठा है। घरवाले भी फैंस का दिल जीतने के लिए अपना गेम दिखाने में लगे हुए हैं। इस बीच जहां चारों तरफ दिवाली का जश्न मन रहा है, ऐसे में बिग बॉस का घर कैसे सूना रह सकता है। बात दें की दिवाली के मौके पर बिग बॉस घर में नया धमाका लेकर आने वाले हैं। साथ ही होस्ट सलमान खान के साथ कुछ खास सितारों की भी महफिल देखने को मिलेगी। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस 18 के मेकर्स ने आज नया प्रोमो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि इस फ्राइडे दिवाली के खास मौके पर सालमान खान सभी घरवालों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। साथ ही घर में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन घरवालों के मिलने के लिए घर के अंदर जाएंगे और उनकी दिवाली को खास बनाते नजर आएंगे। प्रोमो में टाइगर श्रॉफ स्टंट करते भी नजर आते हैं और सलमान खान फेमस डायलॉग "स्वागत नहीं करोगे हमारा" भी बोलते दिखाई देते हैं। प्रोमो देख के समझा जा सकता है कि बिग बॉस का दिवाली एपिसोड कितना धमाकेदार होने वाला है।

इस बीच आपको बता दें की इस हफ्ते के नॉमिनेशन हो चुके हैं और घर से बेघर होने के लिए श्रुतिका अर्जुन, शिल्पा शिरोडकर, अरफीन खान, शहजादा धामी, अविनाश मिश्रा एलिस कौशिक और ईशा सिंह नॉमिनेटिड हैं। अब देखना है कि इस दिवाली वीक कौन घर से बेघर होगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article